कांग्रेस मुक्त भारत संभव नहीं, देश को आगे ले जाने के लिए उसे बढ़ाना जरूरी: शरद पवार
Maharashtra hindi News: शरद पवार (Sharad Pawar) के मुताबिक कांग्रेस (Congress) मुक्त भारत संभव नहीं है। उसके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

Recommended Video

कांग्रेस ने 28 दिसंबर को अपना 138वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान पुणे में आयोजित कार्यक्रम में एनसीपी चीफ शरद पवार ने भी शिरकत की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश के लिए कांग्रेस के योगदान को याद किया। साथ ही कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत कभी भी संभव नहीं, क्योंकि कोई भी पार्टी की विचारधारा और योगदान को नजरअंदाज नहीं कर सकता है।
अपने संबोधन में पवार ने कहा कि ये जगह (पुणे) कई ऐतिहासिक पलों की गवाह रही है। कांग्रेस के लगभग सभी दिग्गजों महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने इस जगह का दौरा किया है। इससे पहले पुणे ही कांग्रेस कार्यालय राज्य का मुख्य कार्यालय था। कुछ लोग कहते हैं कि हम कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे, लेकिन भारत कांग्रेस मुक्त बनाना संभव नहीं है। वास्तव में, अगर हम भारत को आगे ले जाना चाहते हैं तो हमें कांग्रेस को आगे बढ़ाना होगा, कोई भी कांग्रेस की विचारधारा को नजरअंदाज नहीं कर सकता है। हम कांग्रेस के योगदान और इतिहास को नहीं भूल सकते।
एनसीपी चीफ के मुताबिक महाराष्ट्र के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर भी समान विचारधारा वाले दलों ने साथ आने का फैसला किया है। उन्हें यकीन है कि कांग्रेस मुक्त भारत की विचारधारा का सामना करने और उसे हराने के लिए हमें आपका समर्थन मिलेगा।
1999 में छोड़ी थी कांग्रेस
आपको बता दें कि पहले शरद पवार भी कांग्रेस से जुड़े थे, लेकिन 1999 में उन्होंने बड़ा फैसला लेते ही उसे छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने एनसीपी का गठन किया। हालांकि बाद में कई बार उनका कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ।
मुंबई में भी विशाल रैली
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुंबई के सोमैया मैदान में एक विशाल रैली की। इस दौरान कन्हैया कुमार, नाना पटोले, केसी वेणुगोपाल, अशोक चव्हाण और इमरान प्रतापगढ़ी जैसे कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे। इससे पहले दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें खड़गे ने ध्वज फहराया।












Click it and Unblock the Notifications