'शरद पवार ने अपनी बेटी को आगे बढ़ाने के लिए...', NCP में बगावत पर पहली बार छलका कांग्रेस नेता का दर्द
रांकपा में बगावत को लेकर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से पार्टी के भीतर मौजूद कड़वाहट अब बाहर निकल रही है।
NCP Political Crisis: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में पिछले कुछ दिनों से चल रहे नेतृत्व को लेकर संघर्ष अब पार्टी के भीतर बगावत बनकर उभरा है। पार्टी इस वक्त दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है। एक धड़ा पूर्व सीएम व पार्टी प्रमुख रहे शरद पवार के साथ है। जबकि दूसरा धड़ा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ। ऐसे में कांग्रेस का एनसीपी में बगावत को लेकर दर्द भी सामने आया है।
पिछली सरकार में कांग्रेस एनसीपी के साथ सहयोगी दल की भूमिका में था। एमवीए सरकार गिरने के बाद भी एनसीपी से कांग्रेस के रिश्ते बने रहे। हालांकि बीच में राहुल गांधी और शरद पवार के कुछ बयानों के बाद ये दावा किया गया कि कांग्रेस और एनसीपी में टकराव एमवीए सरकार के लिए संकट बन रहा है और जल्द ही एमवीए टूट सकता है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वहीं मौजूदा हालात में जब एनसीपी में नेतृत्व को लेकर टकराव की स्थिति है, तो कांग्रेस ने शरद पवार के निर्णय पर बड़े सावल खड़े किए हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि एनसीपी में लंबे से टकराव की स्थिति थी। इसकी वजह पार्टी प्रबंधन में खामियां थीं। शरद पवार के लिए अजित पवार की "सेवानिवृत्ति" वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुएठ वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "एनसीपी की स्थिति उस कड़वाहट को दर्शाती है जो वर्षों से घर कर रही थी। हो सकता है कि पार्टी के प्रबंधन में पवार साहब की कुछ खामियां थीं। या फिर उन्होंने लोगों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें दरकिनार कर दिया हो।"
कांग्रेस नेता चव्हाण ने आगे कहा, "अपनी बेटी को आगे बढ़ाएं...लेकिन यह पारिवारिक विवाद राज्य की राजनीति को प्रभावित कर रहा है। इसलिए, मैंने कहा कि विभाजन वास्तविक है और कड़वाहट है..."












Click it and Unblock the Notifications