कांग्रेस ने रजनी पाटिल को बनाया महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवार

नई दिल्ली, 20 सितंबर: कांग्रेस ने रजनी पाटिल को महाराष्ट्र से राज्य सभा भेजने की तैयारी करते हुए अपना उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को पार्टी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद रजनी पाटिल को अपना प्रत्याशी चुना है। दरअसल, राजीव सातव का कोरोना की वजह से निधन हो गया था, जिसके बाद सीट खाली हुई थी, अब यहां चुनाव आयोग की तरफ से उपचुनाव का ऐलान किया गया है। चुनाव 4 अक्टूबर को होना है।

Rajani Patil

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए आगामी उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में रजनी पाटिल की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। पाटिल की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की करीबी बताया जाता है।

आपको बता दें कि रजनी पाटिल मौजूदा वक्त में जम्मू-कश्मीर की कांग्रेस प्रभारी हैं। इससे पहले वो हिमाचल प्रदेश में पार्टी प्रभारी भी रह चुकीं हैं। वहीं साल 2013-18 के बीच राज्यसभा की सदस्य पद को भी संभाल चुकी है। साल 1996 से 1998 के दौरान बीड लोकसभा से सांसद भी थी।

रजनी पाटिल के कहने पर ही राहुल गांधी ने हाल ही में जम्मू की यात्रा की थी। पाटिल ने राहुल गांधी को विशेष रूप से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने के बाद पार्टी को मजबूत करने का आग्रह किया था। वहीं पाटिल उपचुनाव जीतने के लिए तैयार हैं, क्योंकि महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के 44 सदस्य हैं। कांग्रेस शिवसेना (56) और राकांपा (53) के साथ सत्ता साझा कर रही है, इसके अलावा उनके पास छोटे दलों और निर्दलीय के लगभग 17 सदस्यों का समर्थन है। ऐसे में एक बार फिर रजनी पाटिल का 2026 तक का कार्यकाल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+