कोरोना: नागपुर में लगा फिर से पूर्ण रूप से लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा और क्या नहीं
नागपुर: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप गहराता जा रहा है, राज्य सरकार ने महामारी के प्रसार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। महाराष्ट्र के कई जिलों में लॉकडाउन लौट आया है, उद्धव ठाकरे सरकार ने नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च, 2021 तक जिले में पूर्णत लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है, जिसकी जानकारी नागपुर जिला संरक्षक मंत्री नितिन राउत ने दी है।
Recommended Video

मंत्री नितिन राउत ने लॉकडाउन की जानकारी देते हुए बताया कि नागपुर शहर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण रूप से लॉकडाउन लागू रहेगा। लॉकडाउन नागपुर शहर के पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में रहेगा। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, गुरुवार को करीब ढाई महीने बाद संक्रमण के 22 हजार से अधिक नए केस सामने आए।
लॉकडाउन के दौरान ये सेवाएं रहेंगी जारी
लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। अन्य आवश्यक सेवाओं के साथ सब्जी और दूध की दुकानें भी चलती रहेंगी ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं अस्पतालों, परिहवन के साधन जैसे हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशन, बस, सहित खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले माहवाहक के सभी प्रकार के परिवहन को छूट रहेगी। मेडिकल इमर्जेंसी पड़ने पर हॉस्पिटल में मेडिकल सेवाएं ले सकेंगे।
देश के कुल केस में 60 फीसदी महाराष्ट्र से
महाराष्ट्र में बुधवार को 13659 नए कोविड-19 मामलों की रिपोर्ट दर्ज की गई, जो देश के रोजाना नए मामलों का लगभग 60 प्रतिशत है। विशेष रूप से महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु सहित छह राज्यों ने पिछले 24 घंटों में रिपोर्ट किए गए नए कोरोना वायरस मामलों में 85.91 प्रतिशत का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को सूचित किया।
भारत का कोरोना ट्रैकर
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,854 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,12,85,561 हुई। 126 नई मौतों के बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,58,189 पहुंच गया है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,89,226 है और डिस्चार्ज हुए केस की कुल संख्या 1,09,38,146 है।












Click it and Unblock the Notifications