उद्धव ठाकरे की एकनाथ शिंदे से इमोशनल अपील, अगर मुझे सुन रहे हैं तो मेरे सामने आइए

मुंबई, जून 22। महाराष्ट्र में चल रही सियासी उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव के जरिए राज्य की जनता को संबोधित किया है। उद्धव ठाकरे के संबोधन में उनकी सरकार गिरने का डर और दर्द साफ झलकता हुआ दिखा। उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे से इमोशनल अपील करते हुए कहा कि अगर आप मुझे सुन रहे हैं तो मेरे सामने आइए और जो भी बात है वो मुझसे करिए। सीएम ठाकरे ने कहा है कि पद तो आते-जाते रहेंगे, अगर आप मेरे सामने आकर मुझसे इस्तीफा देने को कहेंगे तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।

Uddhav thackrey facebook live

सभी शिवसैनिक बाल ठाकरे की पार्टी के हैं- उद्धव

उद्धव ठाकरे ने शिंदे से अपील करते हुए कहा है कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को तैयार हूं, लेकिन आप (एकनाथ शिंदे) मुझसे सामने आकर मिलिए। उद्धव ठाकरे ने कहा कि आपको सूरत जाने की क्या जरूरत पड़ गई, जो भी समस्या थी आपको मुझसे बोलना चाहिए था। उद्धव ठाकरे ने कहा कि कुछ लोग इस वक्त कह रहे हैं कि यह बाल ठाकरे वाली शिवसेना नहीं है, मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं कि हम बाल ठाकरे जी के जाने के बाद 2014 में अकेले लड़े थे। मैं पिछले ढाई साल से सीएम हूं और जितने भी नेता चुने गए हैं, वे सब बाल ठाकरे की शिवसेना पार्टी से हैं।

आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे ने अपने साथ 46 विधायकों के होने का दावा किया है। शिंदे को लेकर माना जा रहा है कि वो आने वाले दिनों में बीजेी को अपना समर्थन दे सकते हैं। वहीं महाविकास अघाडी की सरकार बचाने के लिए अब उद्धव ठाकरे के साथ एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले भी साथ आ गई हैं। शरद पवार और सुप्रिया सुले उद्धव ठाकरे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+