महाराष्ट्र के किसानों को सीएम शिंदे ने दी सौगात, 1 लाख 60 हजार तक के कर्ज पर स्टांप ड्यूटी माफ
Maharashtra Farmers news: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए कर्ज पर लगने वाले स्टांप शुल्क को माफ कर दिया है। सीएम शिंदे ने ऐलान किया कि किसानों के 1 लाख 60 हजार रुपये तक के कर्ज पर स्टांप शुल्क माफ कर दिया जाएगा।
किसान क्रेडिट कार्ड जन समर्थन डिजिटल परियोजना का बीड जिले में किया गया, इस अवसर पर सीएम शिंदे ने महाराष्ट्र के किसानों के लिए ये ऐलान किया।

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार किसानों की हितैषी है और उनके साथ सदा खड़ी रहेगी। इसके साथ ही सीएम शिंदे ने किसानों के लिए डिजिटल क्रांति का उपयोग करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिलिटल प्रोजेक्ट से किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल परियोजना का उद्देश्य किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग करना है। शिंदे ने कहा कि सरकार आम लोगों और किसानों के लिए है। उन्होंने अत्यधिक बारिश और ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सरकार के समर्थन पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा भारत मुख्य रूप से कृषि आधारित देश है और किसानों को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ साल में किसानों को 45 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। इसके अलावा 120 सिंचाई परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिससे राज्य की 15 लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचाई के दायरे में लाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications