चित्रदुर्ग में शिवाजी की मूर्ति ढहने पर संजय राउत का सवाल- कमीशन किसने लिया? बोले- सीएम शिंदे दें इस्‍तीफा

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में 30 फीट की छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा एक साल पूरा होने से पहले ही गिर गई। शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के बाद महाराष्‍ट्र की महायुति सरकार विपक्ष के निशाने पर आ चुकी है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने एक बार फिर इसको लेकर एकनाथ शिंदे सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।

संजय राउत ने गुरुवार को आरोप लगाया कि सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की विशालकाय मूर्ति निर्माण के दौरान भ्रष्टाचार के कारण ढह गई। उन्होंने सवाल किया आखिर ठेकेदारों से कमीशन किसे मिलता है।

sanjay raut

इसके साथ ही संजय राउत ने इस मामले में बड़े स्‍तर पर हुए भ्रष्‍टाचार होने का दावा करते हुए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के इस्तीफे की भी मांग की। संजय राउत ने कहा इस मामले में बड़े स्‍तर पर भ्रष्‍टाचार हुआ है, ये बहुत गंभीर मामला है। इनके भ्रष्‍टाचार के कारण शिवाजी महाराज की मूर्ति ढह गई। उन्‍होंने कहा इसमें किसने कितना कमीशन लिया?

संजय राउत ने कहा उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार ने कहा कि वो आंदोलन करेंगे। इससे क्‍या हासिल होगा। उन्‍हें इस्‍तीफा देना चाहिए।बता दें महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में राजकोट किले में स्थित मराठा योद्धा राजा की मूर्ति बीते सोमवार को अचानक ढह गई। महाराश्‍ट्र सरकार ने कहा तेज हवा के कारण ये विशालकाय मूर्ति की गिर गई। छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने की घटना पर ठेकेदार जयदीप आप्टे के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

वहीं महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम देवेंद फडणवी ने कहा था कि मर्ति का निर्माण इंडियन नेवी ने करवाया था। साथ ही फडवीस ने कहा मूर्ति के निर्माण की देखरेख करने वालों ने शायद खराब मौसम में ध्यान में नहीं रखा होगा। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा थाकि महाराष्‍ट्र सरकार उसी स्थान पर शिवाजी महाराज की एक दूसरी मूर्ति का निर्माण जल्‍द करवाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+