Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2026: क्या महाराष्ट्र में आज खुले हैं स्कूल-कॉलेज?
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2026: हर साल 19 फरवरी को मराठा साम्राज्य के संस्थापक, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है। अपनी वीरता और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए प्रसिद्ध, उन्हें 1674 में 'छत्रपति' का ताज पहनाया गया था। यह दिन पूरे भारत, विशेषकर महाराष्ट्र में,गर्व के साथ मनाया जाता है।
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में, 19 फरवरी को महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश होता है इसलिए आज मुंबई सहित प्रमुख शहरों में कई सरकारी कार्यालय, नगरपालिका सेवाएं, बैंक, सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद हैं। प्राइवेट स्कूल वाले अपना टाइम टेबल खुद तय करते हैं इसलिए छात्रों और अभिभावकों को सीधे संस्थानों से संपर्क कर पुष्टि करनी होगी कि आज स्कूल खुले हैं या बंद हैं।

Shivaji Maharaj Jayanti 2026: बसें, लोकल ट्रेनें चल रहीं
हालांकि सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं, बसें, लोकल ट्रेनें, टैक्सियां और मेट्रो सेवाएं अपने नियमित समय पर चल रही हैं, जिससे यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा नहीं हो रही हैं। अस्पताल, क्लिनिक, फार्मेसियां और आपातकालीन सेवाएं जैसी सभी आवश्यक सेवाएं आज पूरे दिन खुली रहेंगे।
Shivaji Maharaj Jayanti 2026 पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस अवसर पर मुंबई, पुणे, नासिक और कोल्हापुर जैसे शहरों में शिवाजी महाराज के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे तो कई जगहों पर रैलियां निकाली जाएंगी और कई जगहों पर सभाओं का भी आयोजन होगा जिसमें शिवाजी की वीरगाथा के बारे में बात की जाएगी।
Legacy of Chhatrapati Shivaji Maharaj: साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति
आपको बता दें कि 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग में जन्मे छत्रपति शिवाजी इतिहास के वो महानायक हैं, जिन्होंने लोगों को आत्मनिर्भर होने की और वीरता का पाठ पढ़ाया था। माता जीजाबाई के आज्ञाकारी पुत्र , महान योद्धा और स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों के अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष करते हुए हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की। वर्ष 1674 में रायगढ़ किले पर उनका भव्य राज्याभिषेक हुआ और वे मराठा साम्राज्य के पहले छत्रपति बने थे।












Click it and Unblock the Notifications