Chhagan Bhujbal Net Worth: छगन के पास आधा किलो सोना-करोड़ों का फ्लैट! नेटवर्थ जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
Chhagan Bhujbal Net Worth: महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। डिप्टी सीएम अजित पवार के दुखद निधन के बाद राज्य के सियासी गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है। इसी बीच, दिग्गज नेता छगन भुजबळ, सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है।
इस बैठक को अजित पवार के विभागों की जिम्मेदारी और रिक्त हुए उपमुख्यमंत्री पद के उत्तराधिकारी के चयन से जोड़कर देखा जा रहा है।

छगन भुजबल, जो वर्तमान में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हैं, राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के उन कद्दावर नेताओं में से हैं जिनका नाम इस समय प्रमुखता से चर्चा में है। ऐसे में उनकी राजनीतिक ताकत के साथ-साथ उनकी नेटवर्थ (Net Worth) पर भी सबकी नजरें हैं।
निर्वाचन आयोग को दिए गए हलफनामों और उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, छगन भुजबल की संपत्ति का विवरण कुछ इस प्रकार है:
छगन भुजबल की अपनी नेटवर्थ (निजी संपत्ति)
अगर हम केवल छगन भुजबल की व्यक्तिगत संपत्ति की बात करें, तो उनके पास करोड़ों की जमीन और आलीशान फ्लैट्स के साथ-साथ सोने-चांदी का भी अच्छा कलेक्शन है। उनका कुल लेखा-जोखा इस प्रकार है:
नोट: उनके परिवार और पत्नी के पास मौजूद सोना अलग है, यहां सिर्फ उनके खुद के गहनों का जिक्र है।
- कुल निजी संपत्ति (Asset): लगभग 11.20 करोड़ रुपये
- कुल निजी कर्ज और टैक्स बकाया (Liabilities): लगभग 3.62 करोड़ रुपये
- असली नेटवर्थ (बचत): 7.58 करोड़ रुपये
संपत्ति का विवरण (सिर्फ छगन भुजबल की निजी होल्डिंग):
- 1. सोना और गहने (Gold & Jewellery): छगन भुजबल के पास व्यक्तिगत रूप से लगभग 550 ग्राम सोना है। इसके अलावा उनके पास 5 किलो से ज्यादा चांदी और कीमती पत्थर (Stones) भी हैं। बाजार भाव के हिसाब से इसकी कीमत लाखों में है।
- 2. जमीन और फार्म हाउस: नाशिक के इन्दोर (डिंडोरी) और सिडको में उनके नाम पर करीब 9.5 एकड़ खेती की जमीन है, जिसकी मौजूदा बाजार कीमत 9.30 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
- 3. मुंबई में घर: मुंबई के पॉश इलाके वरली (Sukhada CHSL) में उनके नाम पर एक शानदार फ्लैट है, जिसकी कीमत करीब 4.65 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा माझगांव में भी उनका एक घर है।
- 4. दुकानें और अन्य: नवी मुंबई के वाशी (APMC मार्केट), भायखला और दादर में उनके नाम पर कई व्यावसायिक दुकानें (Gala/Shop) और ऑफिस हैं।
छगन भुजबल के पास व्यक्तिगत तौर पर कुल 11.20 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। इसमें से करीब 3.62 करोड़ का सरकारी टैक्स और निजी कर्ज चुकाने के बाद, उनकी अपनी नेटवर्थ 7.58 करोड़ रुपये बचती है। इसमें उनके पास मौजूद करीब आधा किलो सोना और 5 किलो चांदी भी शामिल है।
पत्नी मीना भुजबल की कुल नेटवर्थ
पत्नी मीना भुजबल की कुल नेटवर्थ लगभग 16.32 करोड़ रुपये है, जिसमें 16.53 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति और मात्र 21.10 लाख रुपये की देनदारियां शामिल हैं। उनके पास मौजूद गहनों की बात करें तो उनके पास करीब 455 ग्राम सोना और 5.15 किलो चांदी है, जिसकी बाजार कीमत लाखों में है। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा मुंबई और नाशिक की प्राइम लोकेशन पर मौजूद जमीनों और फ्लैट्स से आता है, जबकि उनकी आय का मुख्य जरिया बिजनेस, किराया और शेयरों में किया गया निवेश है।
भुजबल परिवार के पास कुल 27.73 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है, जिसमें से उधारी काटने के बाद उनकी अपनी कुल नेटवर्थ 23.90 करोड़ रुपये बचती है।












Click it and Unblock the Notifications