महाराष्ट्र चुनाव से पहले केंद्र का बड़ा फैसला, शरद पवार को Z+ सिक्योरिटी, सुरक्षा में तैनात रहेंगे CRPF जवान
Sharad Pawar Z Plus Security: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने एनसीपी-एसपी चीफ शरद पवार को जेड प्लस सिक्योरिटी देने का बड़ा फैसला किया है। महाराष्ट्र में चुनावी माहौल के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सुरक्षा का सुझाव दिया था, जिसे शरद पवार ने स्वीकार कर लिया।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) प्रमुख शरद पवार को Z प्लस सिक्योरिटी सुरक्षा देने के निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस काम के लिए CRPF के 55 सशस्त्र कर्मियों की एक टीम को नियुक्त किया गया है।

यह फैसला केंद्रीय एजेंसियों द्वारा खतरे के आकलन की समीक्षा के बाद लिया गया है, जिसमें पवार के लिए बढ़ी हुई सुरक्षा की सिफारिश की गई थी।
सर्वोच्च श्रेणी का सशस्त्र वीआईपी सुरक्षा
सीआरपीएफ वीआईपी सुरक्षा विंग ने इस कार्य को पूरा करने के लिए पहले ही एक टीम महाराष्ट्र भेज दी है। Z+ श्रेणी सुरक्षा कवर के उच्चतम स्तर का प्रतिनिधित्व करती है। इसके बाद Z, Y+, Y और X सिक्योरिटी कवर हैं।
बता दें कि सुरक्षा की येलो बुक के अनुसार शरद पवार के चारों तरफ कड़ा सुरक्षा का पहरा होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेड प्लस सुरक्षा कलर में 58 कमांडो तैनात होते हैं।
VIP सिक्योरिटी में कड़ी सुरक्षा
Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में 10 आर्म्ड स्टैटिक गॉर्ड, 6 PSO एक समय में राउंड द क्लॉक, 24 जवान 2 एस्कॉर्ट में राउंड द क्लॉक, 5 वाचर्स 2 शिफ्ट में रहते हैं। इसके अलावा एक इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर इंचार्ज के तौर पर मुस्तैद रहता है। वहीं वीआईपी के घर में आने-जाने वाले विजिटर्स के लिए 6 फ्रीस्किंग और स्क्रीनिंग करने वाले तैनात रहते हैं। साथ ही राउंड द क्लॉक ट्रेंड 6 ड्राइवर भी इसमें शामिल होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications