Budget 2024: चुनाव से पहले सीएम शिंदे ने खोला योजनाओं का पिटारा, प्‍वाइंट में जानें किसे क्‍या मिला?

Maharashtra Budget 2024: मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रतिनिधित्‍व वाली महायुति गठबंंधन की सरकार ने शुक्रवार को महाराष्‍ट्र सरकार का अंतरिम बजट 2024 बजट पेश किया। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पेश किए गए इस बजट में शिंदे सरकार ने योजनाओं का पिटारा खोल दिया है।

शिंदे सरकार ने अपने इस अंतरिम बजट में महिलाओं, किसानों और राज्‍य के विकास पर फोकस करने के साथ सभी वर्ग के लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया है। आइए जानते हैं महाराष्‍ट्र सरकार के बजट में क्‍या- क्‍या घोषणाएं की गई हैं।

See full list

प्‍वांइट में जानें किसे क्‍या मिला?

  • महाराष्‍ट्र सरकार के 2024-25 के लिए राज्य बजट में कई कल्याणकारी पहलों का अनावरण किया है। जिसमें "मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना" का ऐलान किया। इसमें जुलाई में 21 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये का मासिक भत्ता दिया जाएगा। बजट में इस कार्यक्रम के लिए 46,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
  • "मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना" जिसके तहत पांच सदस्यों वाले पात्र परिवारों को सालाना तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा।
  • कपास और सोयाबीन किसानों को 5,000 रुपये प्रति हेक्टेयर और दूध उत्पादक किसानों को 5 रुपये प्रति लीटर बोनस।
  • जानवरों के हमले से होने वाली मौतों के लिए वित्तीय सहायता 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये।
  • मुंबई में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट टैक्‍स में कटौती की है जिसके तहत डीजल पर कर 24% से घटकर 21% हो जाएगा, जिससे कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएंगी, जबकि पेट्रोल पर कर 26% से घटकर 25% हो जाएगा, जिसके बाद पेट्रोल की कीमत में 65 पैसे प्रति लीटर की कमी होगी।

बजट में की गई ये अन्‍य घोषणाएं

  • सीएम युवा कार्य प्रशिक्षण योजना के तहत बेरोजगार युवाओं के लिए 10,000 रुपये का मासिक वजीफा
  • 46 लाख से अधिक किसानों के कृषि पंप बिजली बिलों की माफी
  • कपास और सोयाबीन किसानों के लिए 5,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता
  • प्याज किसानों के लिए 350 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी शामिल
  • बजट में "मैगेल टायला सोलर पावर पंप" योजना के माध्यम से अक्षय ऊर्जा पर भी जोर, जिससे मिलेगी किसानों को दिन में निर्बाध बिजली।
  • लड़कियों के लिए मुफ्त उच्च शिक्षा
  • स्वास्थ्य बीमा कवरेज में वृद्धि
  • पंढरपुर आषाढ़ी एकादशी वारी में डिंडी प्रतिभागियों के लिए 20,000 रुपये का अनुदान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+