BMC Elections: 15 जनवरी को बीएमसी चुनाव के लिए वोटिंग, जानिए वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम
BMC Elections: लंबे इंतजार के बाद आखिर मुंबई में बृहद मुंबई महानगरपालिका के चुनाव होने जा रहे हैं। 15 जनवरी को होने वाले बीएमसी चुनाव के लिए बुधवार, 14 जनवरी को EVM को मतदान केंद्रों तक ले जाया गया, और मतदान कर्मचारियों ने मशीनों को सुरक्षित किया। गुरुवार को मतदान से पहले सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक मॉक पोलिंग होगी।
गुरुवार, 15 जनवरी को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती शुक्रवार, 16 जनवरी को सुबह 10 बजे वर्ली, दादर और सांताक्रूज़ में निर्दिष्ट स्ट्रांग रूम में शुरू होगी। इस बार मुंबई शहर के 227 वार्डों में 1 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। आइए जानते हैं कि बीएमसी चुनाव के वोटस कैसे और कहां चेक करें कि उनका वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं?

मुंबई की वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक
वाेटर लिस्ट में अपना नाम जांचना अब पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो गया है। नागरिक कुछ सरल डिजिटल तरीकों से यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं।
- महाराष्ट्र के मतदाता अपनी सूची देखने के लिए सबसे पहले mahasecvoterlist.in वेबसाइट पर जा सकते हैं, जहाँ पूरा नाम या EPIC नंबर डालकर जानकारी खोजी जा सकती है।
- राष्ट्रीय स्तर पर नाम जांचने के लिए, भारत निर्वाचन आयोग के नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (NSVP) voters.eci.gov.in का उपयोग कर सकते हैं।
- यहाँ 'मतदाता सूची में अपना नाम खोजें' विकल्प पर क्लिक करें और फिर अपने EPIC नंबर का इस्तेमाल करके आसानी से अपनी प्रविष्टि देख सकते हैं।
- तीसरा विकल्प चुनाव आयोग का वोटर हेल्पलाइन ऐप है, जिसे eci.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप स्मार्टफोन यूजर्स को कहीं भी अपना नाम देखने की सुविधा देता है।
बीएमसी चुनाव 2026 की दंगल में कौन-कौन है मैदान में?
बीएमसी चुनावों के लिए, सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) 'महायुति' गठबंधन इस बार साथ चुनाव लड़ रहा है। भाजपा ने 137 सीटों पर, जबकि शिवसेना ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। हालांकि महायुति की तीसरे सहयोगी अजित पवार की एनसीपी जो विधानसभा में गठबंधन का हिस्सा है, वो अकेले दम पर चुनाव लड़ते हुए 94 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्षी महाविकास अघाडी गठबंधन में शरद पवार की एनसीपी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की MNS एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं विपक्षी महाअघाड़ी की तीसरी पार्टी कांग्रेस बीएमसी चुनाव अकेले दम पर लड़ रही है। जिसके चलते इस बार बीएमसी चुनाव में मुकाबला और भी कड़ा होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications