BMC Election Results 2026: BMC चुनाव में चला फडणवीस-शिंदे का जादू, सही साबित हुए EXIT POLLS
BMC Election Results 2026: महाराष्ट्र की 29 नगरीय निकायों के चुनाव में बीजेपी-शिदें की जोड़ी ने कमाल कर दिया है, जहां महायुति गठबंधन ने बड़ी बढ़त हासिल की है वहीं इन चुनावों में 'ठाकरे ब्रदर्स' (उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे) को बड़ा झटका लगा है, शिवसेना-यूबीटी और मनसे गठबंधन अधिकतर सीटों पर पिछड़ गया है।
बीजेपी गठबंधन के बहुमत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'मुझे उन सभी एनडीए कार्यकर्ताओं पर गर्व है जिन्होंने महाराष्ट्र में जनता के बीच अथक परिश्रम किया, उन्होंने हमारे गठबंधन के शानदार कामों के बारे में जनता को बताया।

आपको बता दें कि इसका वार्षिक बजट 74,400 करोड़ रुपये से अधिक है। नौ साल की देरी से हुए इन चुनावों में 227 सीटों के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में थे। कई एग्जिट पोल के अनुसार, बीएमसी चुनावों में देवेंद्र फडणवीस की भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के गठबंधन को बड़ी जीत मिलने का अनुमान जताया था जो कि आज पूरी तरह से सही साबित हुए।
BMC Election Results 2026: एग्जिट पोल ने बीजेपी को बनाया किंग!
छह एग्जिट पोल के आकलन से शिवसेना-भाजपा को 132 सीटें मिलने का अनुमान था जो कि बिल्कुल सही साबित हुआ, एग्जिट पोल के अनुमानों में कहा गया था कि ठाकरे ब्रदर्स मराठा-मुस्लिम वोटों को आकर्षित करने में कामयाब हुए हैं, जबकि कांग्रेस अल्पसंख्यक वोटों पर अपनी पकड़ बरकरार रखने में कामयाब हुई है, जो कि पूरी तरह से सत्यापित हो गए।
बीएमसी पर रहा है शिवसेना का कब्जा (BMC Election Results 2026)
मालूम हो कि एशिया की सबसे धनी बीएमसी के लिए पिछला चुनाव 2017 में हुआ था। उस समय अविभाजित शिवसेना, जिसका दशकों से इस निकाय पर नियंत्रण था, ने अपनी पकड़ बरकरार रखी थी लेकिन 45 साल बाद अब बीजेपी ने यहां पर जीत हासिल की है।
BMC Election Results 2026: भाजपा सबसे बड़ी पार्टी रह सकती है-एग्जिट पोल
893 वार्डों की कुल 2,869 सीटों के लिए मतदान हुआ
गुरुवार को 29 नगरीय निकायों के 893 वार्डों की कुल 2,869 सीटों के लिए मतदान हुआ था। 3.48 करोड़ मतदाताओं ने 15,931 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया, जिनमें मुंबई के 1,700 उम्मीदवार शामिल थे। आज इन परिणामों की घोषणा होगी।
मुंबई और पुणे के अतिरिक्त, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराज-कुपवाड़, जलगांव, अहिल्या नगर, धुले, जालना और इचलकरंजी महानगरपालिकाओं में भी मतगणना आज हुई है।












Click it and Unblock the Notifications