BMC Election: राज के कारण कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे और MVA का छोड़ा साथ! क्‍या शरद पवार मिलकर लड़ेंगे चुनाव

BMC Election: महाराष्‍ट्र चुनाव आयोग ने 15 दिसंबर को महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के साथ मुंबई बीएमसी चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। । 15 जनवरी को मतदान होगा और 16 जनवरी को इसके परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव को तरीख की घोषणा होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है।

सत्‍तारूढ़ महायुति में शामिल भाजपा, शिंदे शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी ने सारे आपसी गिले-सिकवे भुलकार साथ मिली चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं लेकिन विपक्षी महाविकास आघाड़ी में शामिल उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी और राज ठाकरे की मनसे के साथ आने पर कांग्रेस नाराज हो गई है और उसने किनारा कर महाराष्‍ट्र के निकाय चुनाव और बीएमसी चुनाव अकेले दम पर लड़ने के संकेत दे दिए हैं।

वहीं इस सबके बीच सवाल उठ रहा है कि महाविकास अघाड़ी में शामिल तीसरी पार्टी एनसीपी (एसपी) के मुखिया शरद पवार क्‍या एमवीए गठबंधन के तहत ये आगामी चुनाव लड़ेंगे? जानिए क्‍या बोले दिग्गज नेता शरद पवार...

BMC Election

बता दें ठाकरे ब्रदर्स के करीब आने से नाराज कांग्रेस ने किनारा कर लिया है जिसके बाद महाविकास आघाड़ी के भीतर फूंट पड़ गई है। हाल ही में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच बढ़ती नजदीकी के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता बीएमसी चुनाव में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ मिलकर लड़ेगी।

बता दें महाराष्‍ट्र की 29 महानगरपालिकाएं जहां पर चुनाव होने जा रहा है उनमें ठाणे की टीएमसी, पुणे की पीएमसी और मुंबई की सबसे समृद्ध महानगरपालिका बीएमसी है, जिस पर सभी दलों की नजर है। ये ही वजह है कि राज ठाकरे का बहाना बनाकर कांग्रेस अकेले दम पर चुनाव लड़कर अधिक सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है।

कांग्रेस ने रुख किया साफ

हालांकि अभी औपचारिक घोषणा नहीं की गई लेकिन हाल ही में हुए घटनाक्रम को देखते हुए साफ हो चुका है कि कांग्रेस आलाकमान के बजाय स्‍थानीय चुनाव को लेकर फैसला महाराष्‍ट्र स्‍तर के नेताओं द्वारा लिया जाएगा। महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्‍यू में साफ कह दिया है कि कांग्रेस, मुंबई में बीएमसी चुनाव तो अकेले लड़ेगी, लेकिन अन्य महानगरपालिका चुनावों में वह शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के साथ गठबंधन करेगी।

क्‍या शरद पवार की पार्टी एमवीए गठबंधन के तहत लड़ेगी चुनाव?

इन बदलती राजनीतिक परिस्थितियों में, शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने किसी भी विवाद से बचते हुए अपनी स्थिति साफ कर दी है। एनसीपी ने घोषणा की है कि वह सभी महानगरपालिका चुनावों में महाविकास आघाड़ी के साथ मिलकर ही गठबंधन में चुनाव लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+