BMC Election: चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे को तगड़ा झटका, एक साथ 200 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी शिवसेना

BMC Election: मुंबई में आगामी महानगरपालिका चुनावों (BMC) से पहले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को एक बड़ा झटका लगा है। गोरेगांव में पार्टी के 200 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है।

यह सामूहिक इस्तीफा उम्मीदवारी और पद वितरण को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में व्याप्त गहरी नाराजगी का नतीजा है। मुंबई के गोरेगांव और दिंडोशी इलाकों से पार्टी के विभाग प्रमुखों समेत 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है।

BMC Election

विवाद की मुख्य जड़ प्रभाग क्रमांक 54 है, जो शिंदे गुट के पास था लेकिन बाद में उसे भाजपा को सौंप दिया गया। इसी कारण 35 से 40 पदाधिकारियों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने और नामांकन वापस न लेने की ठान ली है।

नाराज कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सीटों के बंटवारे में उनके साथ सरासर अन्याय हुआ है। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, "पार्टी ने हमारी मेहनत को नजरअंदाज कर बाहरी लोगों को तरजीह दी है।" पुराने और निष्ठावान शिवसैनिकों में इस बात को लेकर तीव्र रोष है।

वरिष्ठ नेतृत्व पर अपनी भावनाओं और निष्ठा को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए, इन बागी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वे न केवल अपने पदों से हट रहे हैं, बल्कि कई सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव भी लड़ेंगे।

नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन हुई इस्तीफों की इस बड़ी संख्या ने सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच, शिवसेना (यूबीटी) ने भी सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+