BMC का नया डिप्टी मेयर संजय शंकर घाडी कौन? क्या है जाति? परिवार, संपत्ति से राजनीति तक की पूरी कहानी
Shiv Sena Sanjay Shankar Ghadi: मुंबई महानगरपालिका की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। बीएमसी के डिप्टी मेयर पद के लिए शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संजय शंकर घाडी का नाम सामने आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है।
बीजेपी ने जहां मेयर पद के लिए गहतकोपर की वरिष्ठ पार्षद रितु तावड़े को उम्मीदवार बनाया है, वहीं महायुति में डिप्टी मेयर पद पर शिवसेना का दावा कायम है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर संजय शंकर घाडी कौन हैं, उनका पारिवारिक बैकग्राउंड क्या है और राजनीति में उनका सफर कैसा रहा।

डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन के बाद संजय शंकर घाडी ने कहा कि वे महायुति के नेताओं का आभार जताते हैं, जिन्होंने उन पर भरोसा दिखाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर उन्हें जिम्मेदारी मिलती है तो वे मुंबई की जनता के हितों को सर्वोपरि रखेंगे और पूरी ईमानदारी से अपने दायित्व निभाएंगे।
उन्होंने कहा, ''मैं महायुति गठबंधन के नेताओं को मुझ पर भरोसा जताने और मुझे डिप्टी मेयर के पद के लिए नॉमिनेट करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि मैं अपनी जिम्मेदारियों को अपनी पूरी क्षमता से निभाऊंगा।''
कौन हैं BMC के नए डिप्टी मेयर संजय शंकर घाडी? (Who is Sanjay Shankar Ghadi)
संजय शंकर घाडी शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के अनुभवी और जमीनी नेता माने जाते हैं। उन्हें डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि संगठन के प्रति वफादारी, प्रशासनिक समझ और नगर निगम का अनुभव उसके लिए सबसे अहम है। शिवसेना नेतृत्व का मानना है कि संजय घाडी बीएमसी में पार्टी की आवाज को मजबूती से रख सकते हैं और प्रशासनिक फैसलों में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।
संजय घाडी का पारिवारिक बैकग्राउंड क्या है? (Family Background of Sanjay Ghadi)
संजय शंकर घाडी एक साधारण लेकिन अनुशासित परिवार से आते हैं। उनके पिता का नाम शंकर यशवंत घाडी है। पारिवारिक स्तर पर उनका जुड़ाव समाज से रहा है और यही वजह मानी जाती है कि राजनीति में आने के बाद भी उनका फोकस जमीनी मुद्दों पर बना रहा। वे निजी जीवन को लेकर ज्यादा प्रचार में नहीं रहते, लेकिन संगठन और जनता के बीच लगातार सक्रिय दिखाई देते हैं।
संजय शंकर घाडी की जाति क्या है? (Sanjay Ghadi Caste)
संजय शंकर घाडी की जाति को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई आधिकारिक या स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक वो OBC समुदाय से आते हैं। उन्होंने खुद भी कभी अपनी राजनीति को जातिगत पहचान से नहीं जोड़ा। उनका राजनीतिक कद जाति से ज्यादा संगठनात्मक अनुभव, नगर निगम की समझ और जनता के बीच पकड़ से तय होता है।
संजय घाडी की पढ़ाई-लिखाई कैसी रही? (Education Qualification of Sanjay Ghadi)
संजय शंकर घाडी की शैक्षणिक पृष्ठभूमि मजबूत रही है। उन्होंने 1984 में पुणे से SSC पास किया, 1986 में मुंबई यूनिवर्सिटी से HSC किया 1990 में मुंबई यूनिवर्सिटी से B.Com की डिग्री पूरी की। उनकी शिक्षा ने प्रशासनिक और वित्तीय मामलों की समझ विकसित करने में अहम भूमिका निभाई, जिसका फायदा नगर राजनीति में साफ दिखता है।
राजनीति में संजय घाडी की एंट्री कैसे हुई? (Political Journey of Sanjay Ghadi)
संजय शंकर घाडी का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। वे लंबे समय तक MNS प्रमुख राज ठाकरे के करीबी माने जाते थे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की स्थापना के समय से ही वे राज ठाकरे के साथ जुड़े रहे और MNS के टिकट पर चुनाव भी लड़ा। हालांकि बाद में उन्होंने उद्धव ठाकरे की शिवसेना का दामन थामा और कॉर्पोरेटर बने। नगर निगम में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद पार्टी के भीतर उनकी पहचान एक अनुशासित और कामकाजी नेता की बनी। समय के साथ वे शिंदे गुट की शिवसेना में अहम चेहरा बनकर उभरे।
बीएमसी में उनका अनुभव कितना मजबूत है? (BMC Experience of Sanjay Ghadi)
संजय घाडी को मुंबई महानगरपालिका के कामकाज का अच्छा अनुभव है। वे साफ-सफाई, पानी की आपूर्ति, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाएं और स्थानीय विकास जैसे मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। प्रशासन से जवाबदेही तय करने में उनकी सक्रियता को पार्टी के भीतर भी सराहा जाता है। यही वजह है कि लगभग 1.25 साल के कार्यकाल के लिए उनसे बीएमसी के प्रशासनिक कामकाज को गति देने की उम्मीद जताई जा रही है।
संजय शंकर घाडी की संपत्ति कितनी है? (Sanjay Ghadi Net Worth)
चुनावी हलफनामों के मुताबिक संजय शंकर घाडी की कुल संपत्ति करीब 1 करोड़ 42 लाख रुपये है। उन पर किसी तरह का कर्ज नहीं है।
- नकद करीब 28,310 रुपये
- NSS और पोस्टल सेविंग्स में 4.85 लाख रुपये से ज्यादा
- बीमा पॉलिसी में लगभग 29.78 लाख रुपये
- कार की कीमत करीब 7 लाख रुपये
- ज्वेलरी करीब 16 लाख रुपये से ज्यादा
- अन्य संपत्तियां और दावे लगभग 29 लाख रुपये से अधिक बताए गए हैं।
संजय शंकर घाडी की पहचान एक ऐसे नेता की है जो सीधे जनता से संवाद करता है और स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाता है। शिवसेना का मानना है कि डिप्टी मेयर के तौर पर वे न सिर्फ पार्टी की नीतियों को मजबूती से लागू करेंगे, बल्कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच संतुलन बनाने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications