BMC Budget हुआ पेश, प्रदूषण पर काम करने की प्लानिंग, EV के लिए बनेगा चार्जिंग स्टेशन

BMC budget 2023-24: बीएमसी आयुक्त ने 52,619.07 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। जिसमें प्रदूषण, शिक्षा आदि पर फोकस किया गया।

budget

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने भी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपना बजट पेश किया। इस साल अनुमानित बजट 52,619.07 करोड़ रुपये प्रस्तावित है, जो पिछले साल की तुलना में 14.52 प्रतिशत ज्यादा है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 45,949.21 करोड़ रुपये ही प्रस्तावित किए गए थे। वहीं बीएमसी के पार्षदों का कार्यकाल मार्च 2022 में खत्म हो गया था, ऐसे में बजट को बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने पेश किया। उनको राज्य सरकार ने प्रशासक नियुक्त किया है।

बजट पेश करते हुए बीएमस आयुक्त ने कहा कि जनवरी तक लगभग 990 किमी सड़कों को पक्का किया जा चुका है जबकि 210 किमी सड़कों को पक्का करने के आदेश दिए गए। बीएमसी राज्य सरकार के अभियान के तहत 35 ईवी खरीदने और नगर निगम के सार्वजनिक पार्किंग स्थल में चार्जिंग सिस्टम स्थापित करने के योजना बना रही।

प्रदूषण कम करने पर जोर
वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसको कम करने के लिए बीएमसी ने बजट में प्लानिंग की है। इसके लिए दहिसर और मुलुंड क्षेत्रों में पांच सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में एयर प्यूरिफायर स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम किया जाएगा।

शिक्षा पर भी जोर
छात्रों को कम लागत में अच्छी शिक्षा मिल सके, बीएमसी के बजट में इसका भी प्रावधान किया गया है। जिसके लिए 132 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। इसका इस्तेमाल किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य सामग्री बांटने में किया जाएगा। ये सब चीजें छात्रों को निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।

आपको बता दें कि बीएमसी देश का सबसे अमीर नगर निगम है। उसके सदस्यों का कार्यकाल पिछले साल खत्म हो गया था,लेकिन अभी तक चुनाव नहीं हुए। ऐसे में राज्य सरकार ने प्रशासक नियुक्त किया था। 1985 के बाद पहला ऐसा मौका था, जब किसी प्रशासक ने बीएमसी का बजट पेश किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+