महाराष्ट्र: BJP का विधानसभा में विरोध प्रदर्शन, राउत बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

मुंबई, जुलाई 06 : महाराष्ट्र की राजनीति में जहां एक बार फिर से बीजेपी-शिवसेना के रिश्तों को लेकर नई खबरें आ रही थी। वहीं विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान हंगामा के बाद दोनों दलों के रिश्तों में खटास आ सकती है।ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर विधानसभा में सोमवार को हुए हंगामा के बाद बीजेपी के 12 विधायकों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया है। मंगलवार को भाजपा विधायकों ने विधानसभा में OBC आरक्षण और विधायकों के निलंबन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

Maharashtra

विधायकों के निलंबन के विरोध में आज भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर समानांतर विधानसभा सत्र शुरू किया। जहां पार्टी नेता प्रवीण डारेकर और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहें। इधर शिवसेना के नेता संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बता दें कि महाराष्ट्र में सोमवार से विधानसभा का मानसून सत्र बुलाया गया था। इस दौरान ओबीसी आरक्षण के समर्थन में बीजेपी ने विधानसभा में हंगामा कर दिया। जिसके बाद बीजेपी के 12 विधायकों को विधानसभा में कार्यवाहक स्पीकर भास्कर जाधव से कथित दुर्व्यवहार के लिए 1 साल के लिए निलंबित किया गया है।

स्पीकर जाधव के मुताबिक जब विधानसभा सत्र को स्थगित किया गया था तो विपक्ष के नेता उनके कैबिन में गए और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस के सामने उनके साथ गाली गलौज ककरने लगे। दूसरी तरफ 12 विधायकों के निलंबन पर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये झूठे आरोप लगाए गए हैं। हमें फंसाने के लिए झूठी कहानियां बनाई जा रही हैं। आपको बता दें कि इस घटना के बाद एक बार फिर से बीजेपी और शिवसेना में तकरार बढ़ सकती है। एक तरफ जहां हाल ही में दोनों पार्टियों ने अपने राजनैतिक रिश्तों को लेकर बयान दिया था। वहीं अब विधानसभा में लिया गया एक्शन फिर से तल्खी बढ़ा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+