महाराष्ट्र: शिवसेना के विज्ञापन में शिंदे को फडणवीस से ज्यादा बताया लोकप्रिय, BJP बोली- '2024 में पता लगेगा'

शिवेसना के विज्ञापन में शिंदे को फडणवीस से ज्यादा प्रभावशाली बताने पर बीजेपी खफा हुई।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों में दिए गए एक विज्ञापन ने बीजेपी नेताओं को परेशान कर दिया है। इससे सत्तारूढ़ दलों के बीच दरार सामने आ गई है।

शिवसेना के पूरे पृष्ठ के विज्ञापन में 'भारत के लिए मोदी, महाराष्ट्र के लिए शिंदे' शीर्षक के साथ चलाया गया।इसमें एक सर्वेक्षण रिपोर्ट थी जिसमें शिंदे को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अधिक लोकप्रिय बताया गया।

eknath shinde vs devendra fadnavis

बीजेपी ने इसी तरह के विज्ञापनों के जरिए साल 2019 के पिछले चुनाव में फडणवीस को पार्टी की राज्य इकाई के चेहरे के रूप में पेश किया था। मराठी में मोदी और फडणवीस की तस्वीरों वाले विज्ञापन 'देशत नरेंद्र, राज्यत देवेंद्र' (देश के लिए नरेंद्र, राज्य के लिए देवेंद्र) के नारे के साथ चलाए गए।

नए विज्ञापन में कहा गया है, 'चुनाव सर्वेक्षणों के अनुसार, राज्य के 30.2% नागरिक भाजपा को पसंद करते हैं, जबकि 16.2% शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को पसंद करते हैं। इससे पता चलता है कि 46.4% लोग राज्य के विकास के लिए सत्ताधारी गठबंधन पर भरोसा करते हैं।'

'मुख्यमंत्री पद के लिए किए गए सर्वेक्षणों के अनुसार, 26.1% जनसंख्या शिंदे को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है, जबकि 23.2% फडणवीस को वरीयता देते हैं। इस प्रकार राज्य की 49.3% आबादी राज्य के नेतृत्व के लिए एक मजबूत सत्तारूढ़ गठबंधन देखना चाहती है।

हालांकि इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि 2024 के चुनाव बताएंगे कि कौन अधिक लोकप्रिय है। इस तरह के विज्ञापनों या सर्वेक्षणों का कोई मूल्य नहीं है, क्योंकि राज्य के लोग तय करते हैं कि कौन अधिक लोकप्रिय है। विज्ञापन का कोई महत्व नहीं है। राज्य की जनता तय करेगी कि 2024 के चुनाव में कौन ज्यादा लोकप्रिय है। एक बात स्पष्ट है कि महाराष्ट्र के लोग देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और मोदीजी के नेतृत्व को पसंद करते हैं। फडणवीस ने दो बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। विज्ञापन में शिंदे की तस्वीर है क्योंकि वो राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री और शिवसेना-शिंदे गुट के नेता दीपक केसरकर ने कहा कि सीएम और डीसीएम की लोकप्रियता का प्रतिशत सामूहिक रूप से 59% है। अगर विज्ञापन में कोई त्रुटि है तो हम उसे सुधार लेंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता छगन भुजबल ने कहा कि सरकार द्वारा दिए जाने वाले विज्ञापनों में आम तौर पर दोनों नेताओं की तस्वीरें होती हैं, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से इस बार फडणवीस की तस्वीर विज्ञापन से गायब है। मुझे यकीन है कि दोनों सत्तारूढ़ पार्टियां डैमेज कंट्रोल कवायद का सहारा लेंगी, लेकिन ऐसी चीजें पार्टियों के बीच दरार को चौड़ा करती हैं जिससे समर्थकों के बीच असंतोष बढ़ता है। मुझे यकीन है कि फडणवीस के अनुयायी इससे जरूर नाराज होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+