नवनीत राणा को फ्लावर समझा था क्या? भाजपा की खूबसूरत नेता का दिखा 'पुष्पा स्टाइल', VIDEO हुआ वायरल
Navneet Rana Pushpa style: महाराष्ट्र की भाजपा की खूबसूरत नेता नवनीत राणा अपने बेकाब अंदाज और बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार वो अपने बयान के कारण नहीं बल्कि 'पुष्पा' स्टाइल के कारण वाहवाही बटोर रही हैं।
दरअसल, भाजपा नेता नवनीत राणा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो फिल्म पुष्पा का डॉयलाग मंच पर बोलती नजर आ रही हैं। ये वीडियो महाराष्ट्र के अमरावती में आयोजित दही हांडी कार्यक्रम का है। जिसमें नवनीत राणा ने अपने पति रवि राणा के साथ शिरकत करने पहुंची थीं।

दही हांडी के दौरान अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के मशहूर डायलॉग को बोलती नजर आ रही हैं। याद रहे 'पुष्पा' फिल्म का स्टाइल और डायलॉग दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
इस दौरान नवनीत राणा ने 'पुष्पा' के अंदाज़ में कहा, "तुम्हारे जैसे कितने उखाड़ कर फेंक दिए। नवनीत राणा डरने वालों का नाम नहीं है। पुष्पा फिल्म की तरह मैं भी कहती हूं- झुकेगा नहीं साला। नवनीत नाम सुनकर सबको लगता है कि फ्लावर है। यह फ्लावर नहीं, फायर है फायर।"

पुष्पा स्टाइल में बोलीं - 'झुकेगा नहीं साला'
नवनीत राणा ने स्टेज पर मौजूद 'पुष्पा' के हमशक्ल अजय मोहिते से कहा, "तुमने अभी बोलना सीखा होगा कि झुकेगा नहीं। नवनीत राणा जबसे पैदा हुई है तबसे यह कह रही है झुकेगा नहीं साला।। इसके साथ राणा ने मजाकिया अंदाज में कहा, "केवल एक ही व्यक्ति के सामने झुकती हूं और वो हैं रवि राणा।"
यह पहली बार नहीं है जब नवनीत राणा ने 'पुष्पा' का स्टाइल अपनाया है। नवंबर 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के बाद, नवनीत राणा अपने पति रवि राणा की अमरावती की बडनेरा सीट से जीत का जश्न मनाते हुए भी यही डायलॉग बोल चुकी हैं।
नवनीत राणा का 'पुष्पा' के प्रति यह क्रेज साल 2022 से चला आ रहा है। तब वह निर्दलीय सांसद थीं और अल्लू अर्जुन की फिल्म से काफी प्रभावित दिखती थीं। उस समय उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर 'फ्लावर-फायर' वाला डायलॉग बोलते हुए एक रील पोस्ट की थी।
पुष्पा फिल्म के ये डॉयलाग लोकप्रिय हुए थे
बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' फ़िल्म 2021 में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कमाई की और तेलुगू फ़िल्म इंडस्ट्री में नए कीर्तिमान स्थापित किए। इस फ़िल्म के डायलॉग जैसे 'पुष्पा नाम सुनकर फूल समझे क्या? फूल नहीं, फायर है' और 'झुकेगा नहीं साला' बेहद लोकप्रिय हुए थे। नवनीत राणा के इस वायरल वीडियो को नरेंद्र गुप्ता ने संपादित किया है।












Click it and Unblock the Notifications