महाराष्ट्र न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

महाराष्ट्रः महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ के आरोप में BJP पार्षद गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

महाराष्ट्रः महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ के आरोप में BJP पार्षद गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Google Oneindia News

मुंबई: महाराष्ट्र मुंबई के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक नेता को महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये जानाकारी महाराष्ट्र गृहमंत्री अनिल देशमुख ने दी है। भाजपा के मुरबाड से नगरसेवक (पार्षद) नितिन तेलवाना को महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बीजेपी नेता नितिन तेलवाना को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया गया। उनपर कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की घटना बुधवार (3 फरवरी) की बताई जा रही है।

bjp

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया, ठाणे के मुरबाड से बीजेपी नगरसेवक नितिन तेलवाना ने बुधवार रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। इस मामले में उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीजेपी नेता नितिन तेलवाना के खिलाफ आईपीसी धारा 452, 354, 354, 506-A, और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Comments
English summary
BJP Corporator Nitin Telwane arrested in women molestation case Murbad Thane mumbai
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X