Bhiwandi Building Collapse: तीन की मौत, 11 लोगों का रेस्क्यू, राहत-बचाव कार्य जारी VIDEO
महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में एक इमारत गिरने की खबर है। हादसे में 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत औऱ बचाव दल को मौके पर भेजा गया है। तीन लोगों की मौत हुई है।

Bhiwandi Building Collapse: महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में एक इमारत गिर गई। 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल व आपदा सहित पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बिल्डिंग गिरने के कारण हताहतों की संख्या बढ़ भी सकती है।
रेस्क्यू और दमकल टीम मौके पर पहुंची
भिवंडी हादसे पर समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, इमारत के भीतर मौजूद कुछ लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं, ऐसी आशंका है। रेस्क्यू और दमकल टीम मौके पर भेजी गई है।
15-20 लोगों के फंसने की आशंका
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत गिरने के बाद 15 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। कम से कम 15-20 लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल व आपदा मोचन दल सहित पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई।
महिला और पुरुष की मौत
भिवंडी हादसे के बारे में समाचार एजेंसी आईएएनएस की शाम 7.48 की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन इकाई के अधिकारियों ने आवासीय इमारत गिरने से एक पुरुष और महिला की मौत हो गई। कम से कम 22 अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है।
Recommended Video
सीएम के गृह जिले में हादसा हुआ
महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृह जिले ठाणे के भिवंडी शहर में हादसा हुआ है। रेस्क्यू जारी है।
तीन की मौत, 11 लोगों का रेस्क्यू
महाराष्ट्र के ठाणे नगर निगम ने बताया, भिवंडी में इमारत गिरने से 3 की मौत हो चुकी है। अब तक 11 लोगों को बचाया जा चुका है। राहत और बचाव की कार्रवाई चल रही है।
8 लोगों का इलाज
इससे पहले हादसे के बारे में केंद्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल ने कहा, इमारत के मलबे में करीब 20 लोगों के दबे होने की आशंका है। 9 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। 8 लोगों का इलाज कराया जा रहा है। एक की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications