ठाकरे ब्रदर्स को झटका, उद्धव-राज साथ आते ही बुरी तरह हार गए ये पहला चुनाव, महायुति का क्या हुआ हाल?
BEST Election Result: महाराष्ट्र में ठाकरे ब्रदर्स के साथ आते ही उन्हें पहले चुनाव में ही तगड़ा झटका लगा है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) को बेस्ट एम्प्लॉईज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी (BEST) के चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है।
चुनाव से पहले अनुमान था कि ठाकरे ब्रदर्स के उत्कर्ष पैनल और महायुति के सहकार समृद्धि पैनल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ठाकरे ब्रदर्स को मिली करारी हार
मंगलवार की आधी राज घोषित परिणामों में ठाकरे ब्रदर्स के संयुक्त पैनल 'उत्कर्ष' को 21 में से 19 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई जिससे इस सहकारी संस्था पर शिवसेना का नौ साल पुराना दबदबा खत्म हो गया।
कौन जीता चुनाव?
एक चौंकाने वाले राजनीतिक घटनाक्रम में शशांक राव पैनल ने बेस्ट (बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन) पतपेढी के चुनावों में जीत हासिल कर ली है। शशांक राव के पैनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 सीटों पर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही ठाकरे गुट का नौ साल पुराना दबदबा खत्म हो गया है।
शशांक राव पैनल के विजयी 14 उम्मीदवारों में आंबेकर मिलिंद शामराव, आंब्रे संजय तुकाराम, जाधव प्रकाश प्रताप, जाधव शिवाजी विठ्ठलराव, अम्मुंडकर शशिकांत शांताराम, खरमाटे शिवाजी विश्वनाथ, भिसे उज्वल मधुकर, धेंडे मधुसूदन विठ्ठल, कोरे नितीन गजानन, किरत संदीप अशोक, डोंगरे भाग्यश्री रतन (महिला आरक्षित), धोंगडे प्रभाकर खंडू (अनुसूचित जाति/जनजाति), चांगण किरण रावसाहेब (भटक्या विमुक्त जाति) और शिंदे दत्तात्रय बाबुराव (ओबीसी) शामिल हैं।
महायुति का क्या हुआ हाल?
वहीं, भाजपा और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना समर्थित 'सहकार समृद्धि' पैनल ने शेष सात सीटों पर कब्जा किया। महायुति के 7 विजयी उम्मीदवारों में भाजपा के प्रसाद लाड गुट से 4, शिंदे गुट के किरण पावसकर गुट से 2 और ओबीसी वेलफेयर यूनियन से 1 उम्मीदवार शामिल हैं। प्रसाद लाड पैनल के विजयी उम्मीदवारों में रामचंद्र बागवे, संतोष बेंद्रे, संतोष चतुर, राजेंद्र गोरे, विजयकुमार कानडे, रोहित केणी (महिला आरक्षित) और रोहिणी बाई शामिल हैं।
अंतिम गणना में पलट गया परिणाम
दरअसल, चुनाव परिणामों ने आधी रात को हुए नाटकीय उलटफेर के बाद अंतिम रूप लिया, जिसमें राव पैनल के दो और उम्मीदवारों की जीत हुई, जिससे कुल 14 सीटें उनके पक्ष में गईं। शुरुआत में महायुति को 9 सीटें मिली थीं, लेकिन अंतिम गणना में शशांक राव पैनल को बहुमत हासिल हुआ।
ठाकरे ब्रदर्स को मराठी कर्मचारियों ने नकारा
गौरतलब है कि बीईएसटी के 15,000 कर्मचारियों में से 10,000 ने सोमवार को मतदान किया, जिनमें मराठी भाषी कर्मचारियों का वर्चस्व है। यह हार शहर के राजनीतिक परिदृश्य में ठाकरे ब्रदर्स के प्रभाव को लेकर सवाल खड़े करती है। आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों और हाल ही में हुई 'मराठी गौरव' रैली के बाद इस चुनाव में ठाकरे बंधुओं की हार को एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
पहले ही टेस्ट में फेल हुए ठाकरे ब्रदर्स
यह परिणाम उद्धव और राज ठाकरे दोनों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उनके उत्कर्ष पैनल को एक भी सीट नहीं मिली, जबकि यह चुनाव ठाकरे बंधुओं की नई एकजुटता के लिए एक महत्वपूर्ण लिटमस टेस्ट माना जा रहा था। यह आगामी महाराष्ट्र में होने वाले नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों से पहले ठाकरे चचेरे भाइयों का पहला संयुक्त चुनावी मुकाबला था। हालांकि मनसे की बीईएसटी में सीमित उपस्थिति स्वीकार की गई थी, फिर भी इस गठबंधन ने चुनावी तालमेल के लिए इसे एक परीक्षण के तौर पर देखा था।
क्यों जीता शशांक राव पैनल?
विश्लेषकों का मानना है कि शशांक राव पैनल की जीत के पीछे उनका वर्षों से मजदूर संगठनों के साथ गहरा जुड़ाव, विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी और बेस्ट कर्मचारियों के मुद्दों को लगातार उठाना मुख्य कारण रहे। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, 15,000 मतदाताओं ने ठाकरे बंधुओं और महायुति को नकारते हुए शशांक राव पैनल को अपना समर्थन दिया।
-
Mumbai LPG Crisis: मुंबई में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग बेहाल, ईंट पर चूल्हा बना खाना पकाने को हुए मजबूर -
Mumbai Pune Expressway: खुशखबरी, इतने दिनों तक टोल फ्री रहेगा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे, क्या है आखिर वजह? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video












Click it and Unblock the Notifications