महाराष्ट्र में बंद के दौरान BEST की आठ बसों में तोड़फोड़, नवाब मलिक ने हिंसा की खबरों को बताया गलत

मुंबई, अक्टूबर 11। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई घटना को लेकर महाराष्ट्र में आज सत्ताधारी महा विकास अघाड़ी (MVA) ने बंद का आह्वान किया है। राज्य में बंद का असर देखने को भी मिल रहा है, क्योंकि सत्ताधारी पार्टियों ने इस बंद का आह्वान किया है। आपको बता दें कि महा विकास अघाड़ी में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। इस बंद को राज्य में अन्य राजनीतिक दलों और ट्रेड यूनियनों का भी समर्थम मिला है। एनसीपी नेता नवाब मलिक का दावा है कि महाराष्ट्र में उनके बंद को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है और शांतिपूर्ण तरीके से बंद का पालन किया जा रहा है।

Recommended Video

    Maharashtra Bandh: Lakhimpur Kheri violence का विरोध, BEST की बसों में तोड़फोड़ | वनइंडिया हिंदी
    Maharastra bandh

    BEST की 8 बसों में हुई तोड़फोड़

    वहीं दूसरी तरफ मुंबई में BEST ने दावा किया है कि बीती रात से लेकर सुबह आठ बजे तक उनकी आठ बसों के अंदर तोड़फोड़ की गई है। तोड़फोड़ की ये घटनाएं मुंबई के अलग-अलग इलाकों में हुई हैं। BEST ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। NCP नेता नवाब मलिक ने बंद के दौरान आईं हिंसा की खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि कुछ जगहों से पथराव की खबरें सामने आ रही हैं, जो कि सही नहीं हैं। किसी को भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए।

    इस्तीफा दें केंद्रीय मंत्री- नवाब मलिक

    नवाब मलिक ने कहा है कि बंद के दौरान आ रही हिंसा की खबरें गलत हैं, लोग इस तरह की हरकतें ना करें। हमारी मांग और हमारी आवाज को जनता का समर्थन मिल रहा है। हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। नवाब मलिक ने कहा कि हम केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र के इस्तीफे की मांग करते हैं।

    क्या है बंद की स्थिति?

    आपको बता दें कि मुंबई में ज्यादातर दुकानों को बंद रखा गया है। इसके अलावा BEST की बसें भी बहुत कम चल रही हैं और जो चल रही हैं, उनमें तोड़फोड़ की जा रही है। टैक्सी और प्राइवेट गाड़ियां पहले की तरफ चल रही हैं।माहिम में रेल रोको की आशंका के चलते कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त रखा गया है। डीसीपी प्रणय अशोक का कहना है कि शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+