BEST Buses Eid को स्पेशल बनाएंगी, मुंबई में 164 अतिरिक्त बस फेरों का इंतजाम, ट्रैवल से पहले चेक करें रूट
BEST Buses Eid का त्योहार स्पेशल बनाएंगी। मुंबई में ईद के दिन ट्रैवल के लिए 164 अतिरिक्त बस फेरों का इंतजाम होगा। मुंबई में ट्रैवल से पहले BEST ने कहा है कि यात्रियों को रूट चेक करना चाहिए।

BEST Buses Eid के दिन यात्रियों की सुविधा के लिए एक्सट्रा बस चला रही है। बेस्ट ने एक बयान में कहा, 'इस साल रमजान ईद शनिवार 22 अप्रैल, 2023 को मनाई जाएगी और उसके बाद बसी ईद 23 अप्रैल, 2023 को मनाई जाएगी।'
मुंबई में BEST की एक्सट्रा बसें
बेस्ट की एक्सट्रा बसों के बारे में बयान में कहा गया, पूरे शहर में बसी ईद के दिन अतिरिक्त ट्रैफिक की उम्मीद है। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (BEST) ने शुक्रवार को कहा कि ईद-उल-फितर के अवसर पर बेस्ट शहर के कुछ हिस्सों में अतिरिक्त सेवाएं चलाएगा।
22 को ईद के दिन भीड़ की आशंका
BEST ने एक बयान में कहा, "इस साल रमजान के बाद ईद शनिवार 22 अप्रैल, 2023 को मनाई जाएगी। उसके बाद बासी ईद 23 अप्रैल, 2023 को मनाई जाएगी। बासी ईद के दिन पूरे शहर में अतिरिक्त ट्रैफिक की उम्मीद है, इसलिए शहर में एक्सट्रा बच चलाई जाएगी।
Recommended Video
नीचे देखिए BEST की 164 बसों की सूची
पॉपुलर इलाकों में अतिरिक्त बसें
मोहम्मद अली रोड, हाजी अली, शिवाजी नगर, अंधेरी, जुहू चौपाटी, मालवणी, जोगेश्वरी, माहिम, धारावी, एंटॉप हिल जैसे पॉपुलर इलाकों में यात्रियों की सुविधा के लिए BEST हर साल की तरह इस बार भी अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करेगा।
Download











Click it and Unblock the Notifications