Baramati: अजित पवार का विमान जहां हुआ था क्रैश, वहीं ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हुआ दुर्घटनाग्रस्त, कैसे हुआ हादसा?

Baramati Training Aircraft Crash: पुणे के बारामती में बुधवार की सुबह रेडबर्ड एविएशन एकेडमी का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट तकनीकी खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में ट्रेनी पायलट की जान बच गई लेकिन गंभीर चोटें आई हैं। विमान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया है। ये वो ही जगह है जहां पर कुछ महीने पहले महाराष्‍ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्‍लेन क्रैश हुआ था जिसमें उनका निधन हो गया था।

Baramati

कैसे हुआ प्‍लेन क्रैश?

पुलिस अधीक्षक गिल ने बताया कि जब विमान में तकनीकी समस्या आई, तो पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की। जमीन के करीब आते समय विमान का एक पंख बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे विमान अपना संतुलन खो बैठा और जोर से जमीन पर आ गिरा। विमान को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन जान-माल की कोई बड़ी हानि नहीं हुई। बारामती हवाई अड्डे के निदेशक शिवाजी तावरे ने भी पुष्टि की है कि फिलहाल हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

अजित पवार के प्‍लेन क्रैश के जख्‍म हुए ताज़ा

यह घटना उसी क्षेत्र में हुई है जिसने कुछ महीने पहले एक बहुत बड़ा दुखद हादसा देखा था। 28 जनवरी को मुंबई से बारामती जा रहा एक प्राइवेट जेट (VT-SSK) दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी। आज के हादसे ने एक बार फिर उस पुराने जख्म को ताजा कर दिया है। उस मामले की जांच अभी भी नागरिक उड्डयन मंत्रालय का जांच ब्यूरो (AAIB) और महाराष्ट्र सीआईडी मिलकर कर रहे हैं।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

हादसे की खबर मिलते ही बारामती पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो किसी भी विमान हादसे के बाद एक मानक कानूनी प्रक्रिया होती है। अधिकारी अब इस बात की बारीकी से जांच कर रहे हैं कि क्या यह हादसा सिर्फ एक तकनीकी खराबी थी या इसमें रखरखाव (Maintenance) की कोई लापरवाही जुड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+