'बच्चे चार पैदा करो लेकिन एक', मोहन भागवत की मौजूदगी में बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्‍त्री ने दिया बड़ा बयान

छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर कहाBageshwar Dhirendra Krishna Shastri Statement: प्रसिद्ध कथावाचक और बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने हिंदूवादी बयानों के कारण हमेशा सुर्खियां बटोरते है। नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में हिंदुओं के चार बच्‍चों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

धीरेंद्र शास्त्री ने भारतीयों को चार बच्चे पैदा करने और उनमें से एक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को समर्पित करने का आह्वान किया। धीरेंद्र शास्‍त्री के विवादास्पद बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

Bageshwarn Dhirendra Shastri

धीरेंद्र शास्त्री पहले भी जनसंख्या और बच्चों से जुड़े कई विवादास्पद बयान दे चुके हैं, जिसके कारण उन्हें अक्सर आलोचना का सामना करना पड़ा है। वहीं प्रमुख बात ये है कि नागपुर में इस कार्यक्रम में मंच पर स्वयं संघ प्रमुख मोहन भागवत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।

'बच्चे चार पैदा करो लेकिन RSS) को दे दो'

बागेश्वर बाबा ने नागपुर स्थित भारत दुर्गा मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में कहा, 'बच्चे चार पैदा करो लेकिन एक स्वयंसेवक संघ (RSS) को दे दो।' उन्होंने आरएसएस की जमकर प्रशंसा करते हुए पूरे देश से संगठन को एक बच्चा देने की अपील की। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर तत्काल राजनीतिक विवाद खड़ा होने की प्रबल संभावना है, क्योंकि इससे पहले भी वे इस तरह के बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर क्‍या बोले धीरेंद्र शास्‍त्री?

महाराष्‍ट्र में आयेाजित कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज युद्ध से थक गए थे और अपनी सत्ता व मुकुट समर्थ रामदास स्वामी को सौंपना चाहते थे। इस पर रामदास स्वामी ने उन्हें शिष्य का धर्म याद दिलाते हुए कहा कि उन्हें गुरु के आदेशों का पालन करना चाहिए और स्वयं ही सत्ता की बागडोर संभालनी चाहिए।"

"हमारे वाले हनुमान जी सनातन विरोधियों के सामने अड़े हैं"

वहीं इसी सप्‍ताह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तीन दिवसीय हनुमंत कथा के दूसरे दिन अरैल घाट पर भक्तप्रवर हनुमान जी की महिमा का विस्तार से बखान किया। इस अवसर पर पंडित शास्त्री ने बंधवा स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में दर्शन के बाद कथा की। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा "अयोध्या वाले हनुमान जी खड़े हैं। प्रयागराज वाले पड़े हैं। हमारे वाले सनातन विरोधियों के सामने अड़े हैं।" इसके अलावा उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को 'चुगलखोरों' से 74 कदम दूर रहने की भी विशिष्ट सलाह दी।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयानों को अक्सर उत्तर प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारों का नाम लिए बिना दिए गए गूढ़ संदेश के रूप में देखा जाता है। विरोधियों के सामने अड़े रहने' की बात और अयोध्या एवं प्रयागराज के हनुमान जी की तुलना करना यूपी की राजनीति से जोड़ कर देखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+