Aurangzeb Status पर महाराष्ट्र में नहीं थम रहा विवाद! लातूर में हिंदू संगठनों ने निकाला मोर्चा..एक शख्स अरेस्ट

Latur News: औरंगजेब (Aurangzeb) का विवादित स्टेटस लगाने को लेकर महाराष्ट्र में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोल्हापुर औऱ अहमदनगर के बाद अब लातूर (Latur) में बवाल छिड़ गया है। हिंदू वादी संगठनों औरंगजेब के स्टेटस के विरोध में मोर्चा निकाला और दुकानों को बंद करवा दिया।

हालांकि, पुलिस ने हिंदू संगठनों से बातची कर बवाल को बढ़ने से रोका और औरंगजेब का स्टेट लगाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया। एबीवी न्यूज़ की खबर के मुताबिक, लातूर जिले के किल्लारी गांव में एक शख्स ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब की तस्वीर के साथ स्टेटस बना रखा था।

Latur News

शख्स द्वारा स्टेटस पर औरंगजेब की तस्वीर लगाने की जैसे ही खबर हिंदू संगठनों को मिली तो वह भड़क गए। हिंदू संगठनों ने इसे भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। साथ ही, इसके विरोध में उन्होंने गुरुवार 15 जून को एक मोर्चा निकाला और दुकानों को बंद करवा दिया था।

हालांकि, लातूर पुलिस ने वक्त रहते स्थिति को संभाल लिया। लातूर पुलिस हिंदू संगठनों से बातचीत की और बवाल को बढ़ने से रोक लिया। साथ ही, औरंगजेब की तस्वीर स्टेटस पर लगाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

इस बाबत पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक शख्स द्वारा मुगल बादशाह औरंगजेब की तस्वीर को कथित तौर पर अपने 'प्रोफाइल' के रूप में इस्तेमाल करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गौरतलब है कि औरंगजेब और टीपू सुल्तान के कथित महिमामंडन को लेकर हाल में महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के तत्कालीन शाही शहर कोल्हापुर में मुगल बादशाह औरंगजेब और मैसूर के राजा टीपू सुल्तान की प्रशंसा को लेकर बीते 7 जून को विरोध प्रदर्शन और कुछ हिंदू संगठनों द्वारा बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान भीड़ ने सुरक्षा बलों पर हमला और पथराव भी किया।

इसके अलावा, कुछ वाहनों को पलट दिया गया था। विरोध को उग्र होते देख स्थानीय दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए थे। वहीं, हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+