नकली सांप, झूठे चमत्कार और दरिंदगी, नासिक में दुष्कर्म के आरोपी ढ़ोगी ज्योतिषी अशोक खरात का खुला काला राज़
Astrologer Ashok Kharat Case: महाराष्ट्र में ज्योतिषी अशोक खरात से जुड़े कथित दुष्कर्म मामले को लेकर काफी गरमाई हुई है। नासिक में बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किए गए स्वयंभू बाबा अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अंधविश्वास की आड़ में नासिक में चल रहे एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद अब हर दिन चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
ये वो ही ढ़ोगी ज्योतिषी है जो महिलाओं को आस्था के जाल में फंसा कर उनसे दरिंदगी करता था। इसके अलावा लोगों को ज्योतिष के नाम पर बड़े स्तर पर पैसे लूटता था। अशोक खरात की पहुंच राज्य के बड़े राजनेताओं और हस्तियों तक थी।

खरात राजनेताओं और मशहूर हस्तियों का भविष्य बताने का भी दावा करता था, और वह 2022 में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद खासा चर्चित हुआ था। महिला आयोग की अध्यक्ष तक इसकी अंधभक्त है, इस ढ़ोगी ज्योतिषी के अरेस्ट होने के बाद वीडियो सामने आने के बाद उनको अपनी कुर्सी तक गंवानी पड़ी।
रिमोट कंट्रोल वाले सांपों से करता था 'चमत्कार'
आरोपी अशोक खरात के अघोरी कृत्यों और धोखाधड़ी के तरीके चौंकाने वाले हैं। वह मंदिर परिसर में नकली सांप और बाघ की खाल रखकर भक्तों में डर का माहौल बनाता था। रिमोट कंट्रोल वाले सांपों का इस्तेमाल करके वह 'चमत्कार' का नाटक करता और लोगों को ठगता था। इसके अलावा, सम्मोहन और अघोरी विधियों के नाम पर भी श्रद्धालुओं से अवैध रूप से पैसे की उगाही की जाती थी।
नकली पत्थरों और रत्नों को दैवीय बताकर लूटता था पैसे
वित्तीय धोखाधड़ी के लिए वह सस्ते जंगली चिंचोके (इमली के बीज) को पॉलिश करके ₹100 की चीज़ को ₹10,000 से ₹1 लाख तक में बेचता था। नकली पत्थरों और रत्नों को दैवीय बताकर भी वह भारी कीमत पर बेचता था। अंधविश्वास की आड़ में एक सुनियोजित आर्थिक धोखाधड़ी का बड़ा जाल चला रहा था। नासिक क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से उसकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications