तीन राज्यों में कांग्रेस की हार पर उद्धव ठाकरे ने क्यों कहा ये हमारे लिए अच्छे संकेत हैं?
देश के चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम लगभग आ चुके हैं। चार में से तीन राज्य छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल कर कांग्रेस को चारों खाने चित्त कर दिया है। तीन हिंदी भाषी राज्यों में मिली जीत पर भाजपा के साथ उसके गठबंधन में शामिल अन्य पार्टियां जश्न मना रही हैं। वहीं भाजपा के विरोधी और राजनीति में स्वयं को धुरंधर समझने वाले खिलाड़ी नेता भाजपा की इस जीत पर खासकर छत्तीसगढ़ में भाजपाा को मिली चमत्कारिक जीत पर अचंभित हैं।

वहीं महाराष्ट्र में पूर्व सरकार में भाजपा के गठबंधन में शामिल शिवसेना जो वर्तमान में शिवसेना (यूबीटी) बन चुकी है, उसके सांसद संजय राउत ने तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली हार पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी जिसमें उनके बदले हुए सुर नजर आ रहे थे, वही अब उद्धव ठाकरे ने तीन राज्यों के चुनाव परिणामें में कांग्रेस को मिली हार पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है ... ये हमारे लिए अच्छे संकेत हैं!
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बीजेपी की जीत पर शिवसेना (यूबीटी) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा
हम लड़ेंगे और देश को बचाएंगे। छत्तीसगढ़, राजस्थान और एमपी में पिछले चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, लेकिन संसद में कांग्रेस चुनाव हार गई। यह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए हमारे लिए अच्छा संकेत है।
बता दें रविवार को विधानभा चुनाव की मतगणना के बाद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने ने 6 दिसंबर को एक बैठक बुलाने के लिए INDIA गठबंधन के नेताओं को फोन किया है। खरगे ने दिल्ली स्थित अपने आवास में शाम छह बजे बैठक करने का सुझाव दिया।
गौरतलब है कि विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के घटक दलों के नेता अगले लोकसभा की चुनाव की रणनीति तय करने के छह दिसंबर को लेकर बैठक करने वाले हैं। ये इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक होगी। सबसे पहले पटना इसके बाद कर्नाटक और तीसरी बैठक मुंबई में हुई थी। अब ये चौथी बैठक कहां होगी ये खुलासा नहीं किया गया है लेकिन तीन राज्यों में चुनाव हारने वाली कांग्रेस ने खड़गे के आवास पर 6 बैठक करने का सुझाव दिया है।












Click it and Unblock the Notifications