एंटी करप्शन ब्यूरो ने परमबीर सिंह का भेजा तीसरा समन, 2 फरवरी को पेश होने को कहा
नई दिल्ली, 27 जनवरी: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अब परमबीर के नाम तीसरा समन जारी किया है। साथ ही उनको दो फरवरी को पेश होने को कहा। इसके पहले के दो समन को परमबीर ने इग्नोर कर दिया था। साथ ही पहले समन के जवाब में उन्होंने कहा था कि ये मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है, ऐसे में वो ब्यूरो के सामने पेश नहीं हो सकते हैं।

वहीं दिसंबर में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने परमबीर सिंह का बयान दर्ज किया था। ईडी भी उनको लगातार समन भेज रही थी, लेकिन वो उसे इग्नोर करते गए। हालांकि 3 दिसंबर को वो ईडी अधिकारियों के सामने पेश हुए। जिसके बाद उनसे 5 घंटे तक अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ की गई। जिसमें अनिल देशमुख के द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों से जुड़े सवाल भी शामिल थे।
ये था परमबीर का आरोप
परमबीर ने आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख जब से गृहमंत्री बने थे, वो होटल, रेस्टोरेंट, बार आदि से वसूली करवाते थे। उन्होंने सचिन वाजे को 100 करोड़ की वसूली का टारगेट दिया था। इन्हीं आरोपों के बाद देशमुख ने गृहमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications