नागपुर में निर्माणाधीन इमारत ढही, लगभग 16 मजदूर हुए घायल, बचाव कार्य जारी

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा ढह गया, जिससे 15 से 16 मजदूर घायल हो गए हैं। यह घटना खापरखेड़ा से कोराडी मंदिर मार्ग पर एक गेट के निर्माण के दौरान हुई। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नागपुर के डीएम डॉ. विपिन इटनकर ने इस घटना पर जानकारी देते हुए बताया, "जब स्लैब के लिए आरसीसी (रिइन्फोर्स्ड सीमेंट कॉन्क्रीट) डाली जा रही थी, तभी वह ढह गई। इसमें काम कर रहे 15 से 16 मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं।" उन्होंने पुष्टि की कि सभी घायल मजदूरों को अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Nagpur News

दूसरी ओर, नागपुर के डीसीपी निकेतन कदम ने प्रारंभिक जानकारी में बताया था कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, मलबे में कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी।

प्रोटोकॉल के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), पुलिस विभाग और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है और मशीनों की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है ताकि किसी और के फंसे होने की आशंका को खारिज किया जा सके।

डीएम डॉ. विपिन इटनकर ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने विशेष रूप से 50 लोगों के घायल होने की अफवाह का खंडन करते हुए कहा, "ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है कि 50 लोग घायल हो गए हैं। ऐसा कुछ नहीं है। मैं सभी से यही कहूंगा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।" बचाव अभियान अभी भी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+