Love Story: योगा कैंप में युवा विधायक पर दिल हार बैठी थी ये खूबसूरत सांसद, 3200 जोड़ों के साथ लिए थे 7 फेरे
Navneet Rana Love Story: बीजेपी ने अमरावती (एससी) सीट से नवनीत राणा को टिकट दिया है, बुधवार को बीजेपी ने अपनी 7वीं लिस्ट जारी की है। आपको बता दें कि इससे पहले नवनीत राणा अमरावती (एससी) सीट से निर्दलीय सांसद थीं। गौरतलब है कि नवनीत राणा अक्सर अपने बयानों और अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में रहती हैं।

ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने वाली नवनीत राणा ना केवल रूप की धनी हैं बल्कि अपने जवाबों से अच्छे-अच्छों की बोलती बंद कर देती हैं।
अपनी खूबसूरत साड़ियों की वजह से भी नवनीत राणा हमेशा महिलाओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहती हैं। आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि राजनीति में आने से पहले निर्दलीय सासंद नवनीत राणा दक्षिण और पंजाबी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री थीं।
नवनीत राणा को 5 भाषाओं का ज्ञान है
एक आर्मी ऑफिसर के घर में पैदा हुईं नवनीत राणा को 5 भाषाओं का ज्ञान है, उन्होंने तेलुगू, कन्नड़, तमिल,मलयालम और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। शुरू से ही फिटनेस लवर रहीं नवनीत राणा की प्रेम कहानी भी किसी परीकथा से कम नहीं हैं।
योगा कैंप में हुई की विधायक रवि राणा से मुलाकात
दरअसल नवनीत राणा योग गुरु बाबा रामदेव की बहुत बड़ी फॉलोअर हैं। वो बचपन से ही उनके योग आश्रम में आती जाती थीं। नवनीत, बाबा रामदेव को अपने पिता की तरह मानती हैं, एक दिन उन्हीं के एक योगा कैंप में उनकी मुलाकात बडनेरा से विधायक रवि राणा से हुई थी।
दोनों पहली ही नजर में एक-दूसरे पर दिल हार बैठे थे, दोनों की योग कैंप में मित्रता हुई और फिर शुरू हुआ मुलाकातों का सिलसिला और एक दिन दोनों ने अपने दिल की बात एक -दूसरे से कर दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नवनीत ने रवि राणा से शादी करने के लिए बाबा रामदेव से भी आज्ञा ली थी।
सामूहिक विवाह समारोह में की थी नवनीत और रवि राणा ने शादी
दोनों ने लंबी डेटिंग के बाद शादी करने का फैसला किया था। इनकी शादी भी काफी यादगार थी, दरअसल 3 फरवरी 2011 को नवनीत और रवि ने एक सामूहिक विवाह समारोह में सात फेरे लिए थे। उस विवाह समारोह में करीब 3200 जोड़ों ने शादी की थी और इसी कारण ये शादी पूरे भारत में चर्चा के केंद्र में थी।
इस शादी ने 'लिम्का बुकऑफ रिकॉर्ड' में भी जगह बनाई थी। नवनीत और रवि राणा दोनों सियासत की दुनिया के परफेक्ट कपल कहलाते हैं। दोनों को शादी से एक बेटी और एक बेटा है। शादी से पहले वो नवनीत कौर के नाम से जानी जाती थीं, अब शादी के बाद वो नवनीत राणा हो गईं। नवनीत ने शादी के बाद एक्टिंग को बॉय-बॉय कर दिया और साल 2014 में राजनीति में कदम रखा।
साल 2019 में जीता निर्दलीय चुनाव
उन्होंने एनसीपी के टिकट से अमरावती से इलेक्शन लड़ा लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई लेकिन वो अपने क्षेत्र के लिए लगातार काम करती रहीं और साल 2019 में वहां से निर्दलीय चुनाव लड़ा और शिवसेना के दिग्गज आनंद अडसुल को हराकर संसद पहुंचीं। तो वहीं उनके पति रवि राणा भी सियासत का जाना पहचाना नाम हैं। वो महाराष्ट्र के बडनेरा से तीन बार के निर्दलीय विधायक हैं। उनके दल का नाम युवा स्वाभिमान नाम है। वो मूल रूप से अमरावती के ही रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications