अंबानी की शादी में पहुंचे नेताओं ने बना लिया INDIA ब्लॉक की बैठक का प्‍लॉन, क्‍यों बढ़ी भाजपा की धड़कन

देश के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की 12 जुलाई यानी आज शादी है। अंबानी परिवार की शादी में एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन में शामिल देश भर के दिग्गज नेता भी पहुंचे हैं। मुंबई में हो रही इस शादी में शामिल होने आए इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मौका देखकर INDIA गठबंधन की बैठक करने का प्‍लॉन बना लिया है।

लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन‍ को मिली सफलता के बाद ये पहला मौका है जब पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी भी इस बैठक में शामिल होंगी। आइए जानते हैं ये बैठक क्‍यों अहम मानी जा रही है?

Ambani s marriage

बता दें मुंबई में हो रही अनंत अंबानी की शादी में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और लालू यादव शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनीसीपी नेता शरद पवार तो मुंबई में रहते हैं। तो ऐसे में इन नेताओं ने इंडिया गठबंधन की बैठक करने का मौका मिल गया।

सच पूछे तो लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अडानी के साथ विपक्षी इंडिया गठबंधन के निशाने पर मुकेश अंबानी भी रहे। अब उन्‍हीं के घर के शादी विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक का बहाना बन गया है।

याद रहे लोकसभा चुनाव 2024 के बाद विपक्षी गठबंधन दस साल बाद मजबूत गठबंधन बना है। चुनाव के बाद बाद बदले समीकरणों के बीच एक ये अहम बात हुई कि अंबानी परिवार में दस साल बाद हो रही इस शादी में पहली बार गांधी परिवार समेत अन्‍य विपक्षी गठबंधन में शामिल नेताओं को आमंत्रित किया है। साथ ही ये पहला मौका था कि मुकेश अंबानी स्‍वयं गांधी परिवार को न्‍यौता देने दिल्‍ली पहुंचे थे।

इंडिया गठबंधन की ये मीटिंग क्‍यों है अहम?

बता दें तीन महीने बाद अक्‍टूबर में महाराष्‍ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मई माह में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने सर्वाधिक सीटों पर जीत हासिल की थी।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार देने वाला इंडिया गठबंधन महाराष्‍ट्र चुनाव में भाजपा का सफाया करना चाहती है। इ‍ंडिया ब्लॅाक की इस बैठक में राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी ममता बनर्जी, शरद पवार, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे और लालू यादव आगामी चुनाव में भाजपा को टक्‍कर देनेे की रणनीति बना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+