Maharashtra: नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने जहां से वोट डाला था, जानें उस सीट पर कौन सी पार्टी जीती?
Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम में भाजपा वाले महायुति गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की है। इस बार के चुनाव में बॉलवुड के एक्टर-एक्ट्रेश और मशहूर हस्तियों ने जमकर मतदान किया। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी भारत की नागरिकता मिलने के बाद पहली बार वोट डाला। आइए जानते हैं अक्षय कुमार ने जिस क्षेत्र में वोट डाला था वहां से किसकी जीत हुई है?
बता दें इस चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। महाराट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं महायुति में शामिल एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 57 सीट और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटों हासिल हुई है।

बता दें अक्षय कुमार के पास अभी तक भारत की नागरिकता नहीं थी। उन्हें कुछ समय पहले ही भारत की नागरिकता मिली है। अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिलने के बाद पहली बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट डाला था। महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए मतदान 20 नवंबर को हुआ था और चुनाव परिणाम आज 23 नवंबर को घोषित किया गया है।
अक्षय कुमार ने कहां पर डाला था वोट?
अक्षय कुमार मुंबई के अंधेरी वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं उनहोंने यही पर अपना पहला वोट डाला था। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अमित भास्कर साटम का मुकाबला कांग्रेस के भाऊ जाधव से था। आइए जानते हे किसकी हई जीत?
अंधेरी वेस्ट से किसकी हुई जीत?
अंधेरी वेस्ट विधानसभा सीट पर भाजपा के अमित साटम की जीत हुई है। साटम ने 19599 वोटों से कांग्रेस के अशोक भाऊ जाधव को हराया है। भाजपा उम्मीदवार को अंधेरी वेस्ट सीट से 84981 वोट मिले वहीं कांग्रेस के अशोक भाऊ जाधव 65382 वोट मिले हैं। यानी इस सीट पर भाजपा ने कांग्रेस को बुरी शिकस्त दी है।
वोट डालने के बाद क्या बोले थे अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार ने वोट डालने के बाद कहा था वोटिंग के लिए इंतजाम अच्छा किया गया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए मतदान के दिन सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का वोट डालने वाला वीडियो जमकर वायरल हुआ था।
#WATCH मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान किया।
उन्होंने कहा, "मतदान केंद्र पर बहुत अच्छा इंतजाम किया है। सफाई रखी हुई है, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है।" pic.twitter.com/cLrjEHKnfk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2024












Click it and Unblock the Notifications