Akola Mayor: महापौर पद को लेकर हाई वोल्टेज पॉलिटिक्स, भाजपा को रोकने के लिए प्रकाश अंबेडकर चल रहे चाल

Akola Mayor: महाराष्‍ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के महापौर पद के लिए आरक्षण की घोषणा के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है, लेकिन कई स्थानों पर उसे महापौर पद से दूर रखने की कोशिशें जारी हैं। इसी संदर्भ में अकोला से एक अहम राजनीतिक खबर सामने आई है।

दरअसल, अकोला में वंचित बहुजन आघाड़ी, एआईएमआईएम, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के नेताओं ने एक संयुक्त बैठक की। यह अहम मुलाकात वंचित बहुजन आघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर के निवास स्थान पर हुई।

Akola Mayor

महापौर पद को लेकर हाई वोल्टेज पॉलिटिक्स

जानकारी के अनुसार, इसमें अकोला के महापौर पद को लेकर लगभग 45 मिनट तक गहन चर्चा हुई। अकोला नगर निगम में सत्ता स्थापित करने के लिए यह 'हाई वोल्टेज पॉलिटिक्स' का हिस्सा है। भाजपा को सत्ता से दूर रखने के मकसद से कई विपक्षी दलों ने प्रकाश आंबेडकर से मुलाकात की।

इस दौरान विधायक साजिद खान और प्रकाश आंबेडकर के बीच बंद दराजे के पीछे एक विशेष चर्चा भी हुई । याद रहे बुधवार को कांग्रेस ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) को एक प्रस्ताव दिया था।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि उनके 21 नगरसेवक होने के बावजूद उन्हें कोई पद नहीं चाहिए, बल्कि सभी को भाजपा के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। अकोला नगर निगम में भाजपा के पास सर्वाधिक 38 नगरसेवक हैं, लेकिन महापौर पद के लिए बहुमत का 41 सीटों का आंकड़ा अनिवार्य है।

इसे देखते हुए भाजपा ने भी पहले शिवसेना (ठाकरे गुट) को समर्थन का प्रस्ताव दिया था। इन सभी राजनीतिक गतिविधियों के बीच, अब सभी विपक्षी दल वंचित बहुजन आघाड़ी का समर्थन प्राप्त करने के लिए प्रकाश आंबेडकर से मिल रहे हैं।

अकाेला नगर निगम चुनाव परिणाम 2026

अकोला नगर निगम की कुल 80 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 41 है। अकोला नगर निगम परिणाम परिणाम में भाजपा 38, कांग्रेस 21, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) 06, शिंदे सेना 01, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) 01, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) 03, वंचित बहुजन आघाड़ी 05, एआईएमआईएम 03 और निर्दलीय 02।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+