Ajit Pawar Shiv Sena के प्रचार पोस्टर पर हमलावर, बालासाहेब का जिक्र कर कहा- पोस्टर पर केवल PM मोदी और शिंदे...
Ajit Pawar Shiv Sena के प्रचार पोस्टर (न्यूज पेपर में दिया गया ऐड) पर कटाक्ष कर बालासाहेब का जिक्र करते हुए बोले- पोस्टर पर केवल PM मोदी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तस्वीर है, और ये लोग खुद को बालासाहेब के शिवसैनिक बताते हैं।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजीत पवार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विज्ञापन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि पोस्टर में बालासाहेब ठाकरे और आनंद दीघे जैसे शिवसेना के दिग्गजों को नहीं दिखाया गया है। पवार ने कहा, "मैंने आज तक अपने राजनीतिक जीवन में इस तरह का विज्ञापन नहीं देखा, जो मैंने आज के अखबारों में देखा।"
बकौल अजीत पवार, अखबारों के विज्ञापन में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिंदे की तस्वीरें थीं। उन्होंने कहा, "वे (शिवसेना) कहते हैं कि वे बालासाहेब ठाकरे के सैनिक हैं, जबकि बालासाहेब ठाकरे और आनंद दीघे की तस्वीरें विज्ञापन से गायब थीं।"
गौरतलब है कि अजीत पवार का बयान महाराष्ट्र में प्रकाशित समाचार पत्रों में "भारत के लिए मोदी, महाराष्ट्र के लिए शिंदे" टैगलाइन के साथ पूरे फुल पेज विज्ञापन देखे गए। शिवसेना और भाजपा के गठबंधन के बीच इस विज्ञापन को बड़ा संकेत माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications