'डिग्री नहीं, 2014 के करिश्मे ने दिलाई थी जीत', पीएम के बचाव में उतरी कांग्रेस की सहयोगी पार्टी एनसीपी

Ajit Pawar: डिग्री के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी को एनसीपी नेता अजीत पवार का साथ मिला है। पवार ने कहा कि नौ साल से नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री मोदी से अब डिग्री पर सवाल करना गलत है।

Ajit Pawar On Pm Modi Degree

Ajit Pawar On Pm Modi Degree: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजीत पवार ने कहा है कि मंत्रियों की डिग्री पर सवाल उठाना सही नहीं है और लोगों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि किसी नेता ने अपने कार्यकाल में क्या हासिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षिक योग्यता के बारे में रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए अजित पवार (Ajit Pawar) ने कहा कि साल 2014 में क्या जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी डिग्री के आधार पर वोट दिया था? नहीं बल्कि उन्होंने जो करिश्मा खड़ा किया था, जो उन्हें उससे मदद मिली और वह चुनाव जीतें।

नौ साल से नेतृत्व कर रहे पीएम, अब डिग्री पर सवाल उठाना गलत
अजित पवार (Ajit Pawar) ने कहा कि अब वह नौ साल से देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनकी डिग्री के बारे में पूछना उचित नहीं है। हमें उनसे महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सवाल करना चाहिए। प्रधानमंत्री की डिग्री कोई महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अगर हमें उनकी डिग्री पर स्पष्टता मिलती है तो क्या महंगाई कम होगी? क्या उनकी डिग्री की स्थिति जानने के बाद लोगों को नौकरी मिलेगी?

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने उठाए थे सवाल
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी को अपने कॉलेज की डिग्रियों को जनता के बीच रखना चाहिए। क्या देश को यह जानने का भी अधिकार नहीं है कि उनके पीएम ने कितनी पढ़ाई की है? उन्होंने अदालत में अपनी डिग्री दिखाने का कड़ा विरोध किया। और जो अपनी डिग्री देखने की मांग करेंगे उन पर जुर्माना लगाया जाएगा? यह क्या हो रहा है? अनपढ़ या कम पढ़ा-लिखा पीएम देश के लिए बहुत खतरनाक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+