'बेचैनी बढ़ सकती है', अजित पवार की मौत को लेकर रोहित और जय के खुलासों के बाद सुप्रिया सुले का आया बड़ा बयान
Ajit Pawar plane crash: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का जनवरी में विमान दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। 28 जनवरी को हुए इस हादसे में अजीत पवार सहित कुल पांच लोगों ने अपनी जान गंवाई। इस घटना के बाद से ही यह सवाल उठ रहा है, क्या यह मात्र एक दुर्घटना थी या कोई गहरी साजिश।
इस मामले में पर दिवंगत अजित पवार के भतीजे विधायक रोहित पवार अब दो प्रेस कान्फ्रेंस कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने VSR कंपनी पर उसे बचाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कई गंभीर दावे किए। अजीत पवार के देहांत के 20 दिन बाद भी जांच धीमी होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और कई सनसनीखेज खुलासे करते हुए सवाल किए हैं।

जय पवार ने ब्लैक बॉक्स के नष्ट होने पर उठाए सवाल
वहीं विमान के 'ब्लैक बॉक्स' के क्षतिग्रस्त होने की खबर सामने आने पर अजीत पवार के बेटे जय पवार ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, "विमान दुर्घटना में ब्लैक बॉक्स को आसानी से नष्ट नहीं किया जा सकता; महाराष्ट्र के लोगों को इस हृदय विदारक त्रासदी का पूर्ण, पारदर्शी और निर्विवाद सत्य जानने का अधिकार है।" जय पवार ने वीएसआर कंपनी की उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है।
सुप्रिया सुले ने पहली बार खुलकर कहीं बात
रोहित पवार और जय पवार के दावों और आशंकाओं के बाद अजीत पवार की बहन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने इस विवाद पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विधायक रोहित पवार द्वारा उठाए गए संदेहों की तत्काल जांच और उन्हें कड़ी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
सांसद सुप्रिया सुले ने X पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा, "आदरणीय अजीत दादा के आकस्मिक निधन से पूरे महाराष्ट्र को गहरा धक्का लगा है। सोशल मीडिया पर कई आशंकाएं और संदेह व्यक्त किए जा रहे हैं। जनभावना तीव्र है और लोग अब भी शोक में हैं।"
'बेचैनी बढ़ सकती है, इसलिए...'
सुले ने आगे लिखा, अध्ययनपूर्ण ढंग से कई महत्वपूर्ण बिंदु, तथ्य और प्रश्न उठा रहे हैं। जनता को इन सवालों के उत्तर तुरंत मिलने चाहिए। तंत्र की ओर से विलंब होने पर सार्वजनिक बेचैनी बढ़ सकती है, इसलिए घटना का सत्य पूर्ण पारदर्शिता से सामने आना अत्यंत आवश्यक है।
रोहित पवार की सुरक्षा की मांग की
"व्यवस्था से सवाल करना हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है। रोहित जनता के मन के संदेहों और प्रश्नों को व्यवस्था के सामने रख रहे हैं। इन परिस्थितियों में उन्हें सुरक्षा मिलना बेहद जरूरी है और राज्य सरकार को उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए,"
गौरतलब है कि रोहित पवार ने अपनी पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। इसी पृष्ठभूमि में सुप्रिया सुले का यह ट्वीट और उनकी मांग काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है
Rohit Pawar ने क्या किए हैं सनसनीखेज खुलासे?
- जिस फ्लाइट में अजित पवार थे, उसमें अतिरिक्त फ्यूल कैन रखे गए थे।
- फ्यूल कैन ब्लैक बॉक्स के पास रखे थे, जिससे ब्लैक बॉक्स के जलने की बात कही जा रही है।
- DGCA को फ्लाइट प्लान नहीं दिया गया था।
- उन्हें संदेह है कि फ्लाइट को जानबूझकर नीचे गिराया गया।
- ब्लैक बॉक्स सबसे सुरक्षित उपकरण होता है, जो आग और पानी में भी सुरक्षित रह सकता है।
- दुर्घटनास्थल पर कागज नहीं जले, लेकिन ब्लैक बॉक्स के जलने की बात संदिग्ध है।
- ब्लैक बॉक्स के साथ छेड़छाड़ (मैनिपुलेशन) किए जाने का आरोप।
- ब्लैक बॉक्स के जलने का दुष्प्रचार कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications