Ajit Pawar प्लेन क्रैश का ऐसा सच, जो सुन चौंक जाएंगे, विमान पहले भी हुआ हादसे का शिकार, हर डिटेल डराने वाली
Ajit Pawar Death Plane Crash Update: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन से देशभर में शोक की लहर है। 66 वर्षीय अजित पवार 28 जनवरी सुबह लगभग 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुए विमान हादसे में चल बसे। इस दर्दनाक हादसे में अजित पवार के साथ उनके एक सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई है।
शुरुआती जांच और फ्लाइट ट्रैकिंग डाटा से सामने आया है कि विमान पहली कोशिश में लैंड नहीं कर पाया था और दूसरी बार एप्रोच ले रहा था। इसी दौरान विमान ने कंट्रोल खोया, आसमान में लड़खड़ाया और रनवे से करीब 100 फीट पहले जमीन से टकरा गया। टकराते ही विमान आग का गोला बन गया और कुछ ही पलों में सब कुछ खत्म हो गया।

लेकिन ये सबकुछ हुआ कैसे? जिस विमान में अजित पवार सवार थे उसकी हिस्ट्री क्या है? आपको जानकर हैरानी होगी कि अजित पवार जिस प्लेन में सवार थे, वो पहले भी हादसे का शिकार हो चुकी है। आइए सारे फैक्ट्स को बारीकी से समझाते हैं।
अजित पवार सुबह करीब 8 बजे मुंबई से रवाना हुए थे। उन्हें बारामती और पुणे में स्थानीय निकाय चुनावों के सिलसिले में चार जनसभाओं को संबोधित करना था। यह एक नियमित चार्टर्ड फ्लाइट थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर आखिरी साबित होगा।
▶️लैंडिंग की दूसरी एप्रोच में क्या बिगड़ा खेल?
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, Learjet 45 विमान बारामती एयरपोर्ट पर दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। जानकारों का कहना है कि दूसरी एप्रोच अपने आप में जोखिम भरी मानी जाती है, क्योंकि ईंधन, विजिबिलिटी और पायलट पर दबाव बढ़ जाता है। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के वक्त विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह रनवे की लाइन में खुद को सेट नहीं कर पाया। कुछ सेकंड के भीतर ही विमान नीचे गिर गया।
▶️ चश्मदीद की आंखों देखी, 100 फीट पहले गिरा विमान
हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान इस त्रासदी की भयावह तस्वीर पेश करते हैं। एक चश्मदीद ने बताया, "जब विमान नीचे आ रहा था, तभी लग रहा था कि कुछ गड़बड़ है। वह रनवे तक पहुंच ही नहीं पाया और करीब 100 फीट पहले गिर गया। गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते भीषण आग लग गई। इसके बाद 4 से 5 और धमाके हुए।" प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और पूरा इलाका दहल उठा।

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने विमान के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई भी पास नहीं जा सका। कुछ ही मिनटों में पूरा विमान जलकर खाक हो गया। राहत और बचाव दल के पहुंचने से पहले ही सब कुछ खत्म हो चुका था।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने पुष्टि की है कि विमान में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें अजित पवार के साथ उनके एक पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर शामिल थे। क्रू में पायलट इन कमांड और फर्स्ट ऑफिसर मौजूद थे।
▶️ क्यों हुआ अजित पवार का प्लेन क्रैश? पायलट कैप्टन वीके सिंह ने क्या कहा?
NDTV के मुताबिक VSR एविएशन से जुड़े वरिष्ठ पायलट कैप्टन वीके सिंह ने शुरुआती तौर पर संकेत दिए हैं कि मौजूदा मौसम और कम विजिबिलिटी हादसे की बड़ी वजह हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। DGCA की टीम तकनीकी खराबी, पायलट एरर और एयरपोर्ट कंडीशन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

▶️ 2023 में भी इसी विमान से जुड़ा था हादसा
इस त्रासदी को और डरावना बनाती है एक पुरानी सच्चाई। जिस Learjet 45 विमान से यह हादसा हुआ, वही विमान सितंबर 2023 में भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुका था। तब यह विमान भारी बारिश और खराब विजिबिलिटी के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया था। उस हादसे में विमान टूट गया था और आग भी लगी थी, हालांकि तब सभी यात्री बच गए थे। विशेषज्ञों का कहना है कि एक ही विमान का दो बार हादसे से जुड़ना गंभीर सवाल खड़े करता है।
🔹 14 सितंबर 2023 को VSR Ventures के स्वामित्व और संचालन वाला Learjet 45XR विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ था, उस समय मुंबई में तेज बारिश हो रही थी और विजिबिलिटी काफी कम थी, जिसकी वजह से लैंडिंग बेहद चुनौतीपूर्ण थी।
🔹 यह विमान विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए एक नॉन-शेड्यूल्ड पैसेंजर फ्लाइट पर था। विमान की कमान एक अनुभवी पायलट के पास थी, जिनके पास एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस (ATPL) था, जबकि को-पायलट के पास कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) मौजूद था। इस उड़ान में कुल छह यात्री सवार थे।
🔹 नागरिक उड्डयन मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान ने विशाखापत्तनम से सामान्य तरीके से उड़ान भरी थी और रास्ते में उड़ान पूरी तरह सामान्य रही। मुंबई पहुंचने पर विमान ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और लैंडिंग की तैयारी के निर्देश मिले। रनवे 27 पर उतरने की अनुमति दी गई। उस समय भारी बारिश और कम दृश्यता के हालात थे। क्रू को हवा की दिशा और गति की जानकारी दी गई, जो रनवे 27 के हिसाब से थी।
🔹 हालांकि लैंडिंग के दौरान विमान लगातार रनवे के दाहिने हिस्से की ओर खिसकता चला गया और रनवे से हटकर एप्रन-C की दिशा में बढ़ने लगा। ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट होने के करीब 40 सेकंड बाद कॉकपिट में स्टिक शेकर और स्टॉल वार्निंग अलर्ट बजने लगे। इसके साथ ही ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी वॉर्निंग सिस्टम (EGPWS) के कई अलर्ट भी आए, जो संभावित टकराव का संकेत देते हैं।
🔹इसके बाद विमान टैक्सीवे W और N के जंक्शन के पास रनवे के किनारे क्रैश-लैंड हो गया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि विमान का फ्यूज़लाज दो हिस्सों में टूट गया और फिसलते हुए रुक गया। हादसे के बाद विमान में आग लग गई। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को बाहर निकाल लिया गया।
🔹हालांकि टक्कर के कारण सभी को चोटें आईं, लेकिन पायलट-इन-कमांड और यात्री प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। वहीं को-पायलट को गंभीर चोटें आईं और उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा।

▶️ Learjet 45XR से जुड़ा एक और बड़ा हादसा 2021 में हुआ
Learjet 45XR से जुड़ा एक और गंभीर हादसा फरवरी 2021 में हुआ था। मैक्सिकन एयर फोर्स द्वारा संचालित Learjet 45XR (रजिस्ट्रेशन नंबर 3912) टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद मैक्सिको के Xalapa-El Lencero एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई थी।
▶️ अब जिस विमान Learjet 45 से हादसा हुआ? उसकी हिस्ट्री भी जान लीजिए
🔹 Learjet 45 एक सुपर-लाइट बिजनेस जेट है, जिसे तेज रफ्तार और शॉर्ट टू मीडियम रूट्स के लिए जाना जाता है। VSR Ventures द्वारा ऑपरेट किया जा रहा यह विमान पहले भी विवादों में रह चुका है। कंपनी प्राइवेट जेट चार्टर, मेडिकल इवैकुएशन और हेलिकॉप्टर सेवाएं देती है।
🔹VSR Ventures प्राइवेट लिमिटेड, जिसे VSR Aviation के नाम से जाना जाता है, नई दिल्ली स्थित एक निजी एविएशन कंपनी है। यह कंपनी नॉन-शेड्यूल्ड एयर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर के तौर पर काम करती है, यानी इसकी उड़ानें नियमित एयरलाइंस की तरह तय समय-सारणी पर नहीं होतीं। VSR Aviation मुख्य रूप से प्राइवेट जेट चार्टर, मेडिकल इवैकुएशन (एयर एम्बुलेंस) और एविएशन कंसल्टेंसी जैसी सेवाएं देती है।
🔹हादसे का शिकार हुआ विमान Learjet 45XR था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK था। इस मॉडल को 1990 के दशक में तैयार किया गया था। इसे "सुपर-लाइट" बिजनेस जेट कैटेगरी में रखा जाता है और इसे खासतौर पर Cessna Citation Excel जैसे विमानों को टक्कर देने के लिए डिजाइन किया गया था।
🔹Learjet 45XR अपनी तेज रफ्तार, बेहतर उड़ान क्षमता और कम दूरी की बिजनेस ट्रैवल के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि इस तरह के विमान अक्सर वीआईपी मूवमेंट, चार्टर्ड फ्लाइट्स और खास मिशनों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। अब इस हादसे के बाद कंपनी की मेंटेनेंस और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर भी सवाल उठने लगे हैं।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें












Click it and Unblock the Notifications