Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार के निधन पर ये क्या बोल गए रोहित पवार! कहा- 'दादा की डेड बॉडी नहीं मिली'
Ajit Pawar Plane Crash: डिप्टी सीएम और NCP के वरिष्ठ नेता अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र में सियासी और सार्वजनिक सवाल बढ़ते जा रहे हैं। NCP-SCP नेता रोहित पवार ने बुधवार को कहा कि वह लोगों की तरफ से उठ रहे तमाम संदिग्ध बातों को गंभीरता से ले रहे हैं, और यह पूछ रहे हैं कि क्या अजित पवार का विमान हादसा सच में एक दुर्घटना था या कोई साजिश?
रोहित पवार ने बताया कि 'पूरे महाराष्ट्र में लोग यह पूछ रहे हैं कि क्या हादसा केवल एक हादसा था या इसके पीछे कुछ और भी है। कुछ लोग मानते हैं कि विमान में छह लोग सवार थे, कुछ कहते हैं कि जो शव मिला वह असल में अजित दादा के नहीं थे। यह सब सुनकर भी मन को जैसे झटका लगा है।'

Ajit Pawar Plane Crash: हादसे की जांच की मांग
रोहित पवार ने कहा कि हमने कुछ पहलुओं की जांच भी की है। एक किताब में लिखा है कि अगर आपको किसी व्यक्ति को मारना हो, तो सबसे आसान तरीका है उसके ड्राइवर को मार देना। रोहित ने यह भी बताया कि हादसे से एक दिन पहले, अजित पवार मुंबई से पुणे कार से आने वाले थे। उस समय उनका काफिला भी चल पड़ा था, लेकिन आखिरकार वे कार से न निकलकर विमान से जाने का निर्णय क्यों लिया, यह आज भी एक बड़ा सवाल है। उनके कार्यक्रम के अनुसार उन्हें किसी वरिष्ठ नेता से मिलने की थी, लेकिन बीच में क्या हुआ यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
Ajit Pawar के विमान हादसे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज
इस बयान ने स्थानीय राजनीति में बहस को और तेज कर दिया है। विपक्षी दल मुख्यमंत्री और एजेंसियों से पूरा सत्य सामने लाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, एनसीपी प्रमुख शरद पवार किसी भी तरह की साजिश से इनकार करते हुए कह चुके हैं कि यह हादसा था। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी इस हादसे पर कह चुकी हैं कि जांच होनी चाहिए कि यह साजिश है या हादसा। अब तक खुद दिवंगत नेता की पत्नी सुनेत्रा पवार या बेटों ने किसी तरह की साजिश की आशंका नहीं जताई है।












Click it and Unblock the Notifications