Ajit Pawar: क्या उसका एक्सीडेंट हुआ? TV देख रही मां ने देखी बेटे के प्लेन क्रैश की खबर, कलेजा चीर देगा ये सच
Ajit Pawar: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित समर्थकों और राजनीतिक नेताओं की भारी भीड़ ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। पवार के दोनों बेटों ने मिलकर पिता के शव को मुखाग्नि दी।
इस दौरान सभी की आंखें नम दिखीं, भारी संख्या में लोग अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे, जिस वक्त अजित पवार के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था उस वक्त वहां मौजूद कार्यकर्ता और स्थानील लोग 'अजित दादा अमर रहे' के नारे लगा रहे थे। आपको बता दें कि बुधवार को महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लेन क्रैश हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया था।

अब इसे नियति कहें या कुदरत का कुठाराघात कि जिस वक्त अजित पवार के निधन की खबर टीवी पर फ्लैश हुई, उस वक्त उनकी मां और वयोवृद्ध आशाताई टीवी देख रही थीं। उन्होंने तुरंत फार्महाउस मैनेजर संपत धाइगुडे से पूछा कि 'क्या दादा (अजित पवार) का एक्सीडेंट हुआ है?'।
'कर्मचारियों ने तुरंत टीवी केबल काट दी ' (Ajit Pawar)
बेटे की मृत्यु की खबर छिपाने के लिए कर्मचारियों ने तुरंत टीवी केबल काट दी और फोन फ्लाइट मोड पर डाल दिया लेकिन मां को शायद अनहोनी का एहसास हो गया था। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक संपत धाइगुडे ने कहा कि 'पहले शायद उन्हें लगा कि अजित पवार को मामूली चोट आई है।'
'मुझे तुरंत अस्पताल ले चलो, मां ने पकड़ी थी जिद' (Ajit Pawar)
'लेकिन थोड़ी देर बाद जब उन्होंने सुना कि अजित पवार को बारामती अस्पताल ले जाया गया है तो उन्होंने जिद पकड़ लीं कि मुझे तुरंत अस्पताल ले चलो, हम आशा ताई से कह रहे थे कुछ नहीं हुआ, सब ठीक है लेकिन वो दादा से मिलने की जिद पर बाहर चलने लगीं। उन्होंने किसी की नहीं सुनी, फिर हमें उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।'

शनिवार सुबह Ajit Pawar से बेटे की हुई थी आखिरी मुलाकात
आपको बता दें कि अजित पवार ने अपनी मां से चार दिन पहले ही यानी कि बीते शनिवार सुबह 7:30 बजे फार्महाउस पर मुलाकात की थी। मां के लाडने तब आशाताई से करीब 15 मिनट बात की थी और उनका हाल-चाल पूछा था और अपना ख्याल रखने को कहा था लेकिन दोनों में से किसी ने नहीं सोचा था कि ये उनकी आखिर मुलाकात होगी।
हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत
मालूम हो कि बुधवार सुबह अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ, जिसमें अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में अजित पवार के अलावा पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदीप जाधव की भी मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications