'पहले बोले शिंदे को फांसी दो, अब कह रहे गोली क्यों मारी', MVA पर भड़के अजीत पवार

Badlapur Encounter case: बदलापुर के प्राइवेट स्‍कूल में दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के संदिग्ध आरोपी अक्षय शिंदे को पुलिस मुठभेड़ के दौरान सोमवार को मौत हो गई। जिसके बाद विपक्षी महाविकास महा अघाड़ी गठबंधन इस पुलिसिया कार्रवाई को लेकर शिंदे सरकार पर हमले कर रही है और चुनाव से पहले महायुति के खिलाफ इस मुद्दे को लेकर महौल बनाने में जुट चुकी है।

वहीं अब विपक्षी गठबंधन को महाराष्‍ट्र उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार ने पुलिस एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए महाअघाड़ी के नेताओं का अब करारा जवाब दिया है।

ajit pawar

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने अक्षय शिंदे के लिए कहा वो एक विकृत मनोवृत्‍ती का आदमी था। उसने छोटी-छोटी बच्चियों के साथ वो नीच काम करके जो अत्‍याचार किया जिसे मैं बयां भी नहीं कर सकता।

पहले कह रहे थे फांसी पर लटकाओ

अजित पवार ने कहा उन लड़कियों ने अपने परिवारों को उस वकषी द्वारा किए गए अत्याचारों के बारे में बताया। वह बहुत ही कमीना था...। इसके साथ शिंदे ने कहा उस समय बदलापुर के लोगों ने 9 घंटे तक ट्रेन रोके रखी थी। उन लोगों में बहुत गुस्सा था। उस समय उसे पकड़कर फांसी पर लटकाने की मांग की गई थी।"

अ‍ब कह रहे क्‍यों मारा?

पवार ने बदलापुर मामले में अब तक हुई कार्रवाई के बारे में बात करते हुए कहा "हमने उन दोनों ना‍बालिग बच्चियों की मेडिकल जांच करवाई। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। इस घटना की चर्चा पूरे देश में हुई। उस समय विपक्षी नेता कह रहे थे कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अब विपक्षी नेता कह रहे हैं कि उसे क्यों मारा गया। पहले वे कह रहे थे कि उसे फांसी पर लटका दो। यह कैसे चलेगा?

'पूरा राज्‍य हमारा घर है'

अजित पवार ने कहा उसके घर की महिला को कौन सुरक्षित रखेगा? यह पूरा राज्य हमारा घर है। उसे पकड़ा गया और कल पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले गई तब आरोपी द्वारा हमला किए जाने पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने क्‍यों अक्षय शिंदे का किया एनकाउंटर?

बता दें स्‍कूल के बाथरूम में दो चार से पांच की बच्चियों का यौन उत्‍पीड़न करने वाले आरोपी अक्षय शिंद की मौत 23 सितंबर को पुलिस के साथ की मुठभेड़ तब हुई जब वो भागने के लिए पुलिसकर्मी से बंदूक छीन ली और उस पर तीन गोलियां चलाईं। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप शिंदे की कनपटी पर गोली लगी और उसकी मौत हो गई।

सीबीआई करेगी अक्षय शिंदे एनकाउंटर केस की जांच

महाराष्ट्र पुलिस ने शिंदे की मौत के लिए जिम्मेदार मुठभेड़ की गहन जांच के लिए सीआईडी ​​को लाने का फैसला किया है, क्योंकि पुलिस हिरासत में होने वाली किसी भी मौत की गंभीरता को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीआईडी ​​टीम द्वारा घटना के मुंब्रा बाईपास स्थल का निरीक्षण करने की योजना है, जिसका उद्देश्य मुठभेड़ के दौरान मौजूद अधिकारियों से विस्तृत विवरण एकत्र करना और शिंदे के परिवार से बयान लेना है, ताकि घटनाओं की पारदर्शी और विस्तृत जांच सुनिश्चित की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+