'कुछ दुष्ट शक्तियां इस...', भतीजे अजित पवार की मौत पर चाचा शरद पवार का आया पहला रिएक्शन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी 2026, बुधवार को बारामती में चार्टर्ड प्लेन क्रैश में निधन हो गया। चुनाव प्रचार के लिए जा रहे पांच सीटों वाले निजी विमान की भीषण क्रैश लैंडिंग में पवार सहित सभी सवारों की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से पूरा पवार परिवार सदमे में है।
महाराष्ट्र की राजनीतिक बिसात पर अजित पवार और शरद पवार की चाचा-भतीजे की जोड़ी लंबे समय से मजबूत मानी जाती थी। बेटे समान भतीजे के आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही बारामती पहुँचते ही शरद पवार सीधे उस अस्पताल गए, जहाँ अजित पवार का पार्थिव शरीर था। सामने आए वीडियो फुटेज में, बेटे समान भतीजे को खोने का उनका अपार दुख स्पष्ट झलक रहा था।

भतीजे अजित पवार की मौत पर शरद पवार क्या बोले?
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने एक दुखद दुर्घटना को 'अपूरणीय क्षति' बताया । उन्होंने 'मेहनती शख्स' के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि 'कुछ 'दुष्ट शक्तियाँ' जानबूझकर इस दुर्घटना के पीछे राजनीति खोज रही हैं, जो सरासर गलत है।
शरद पवार बोले- ...यही मेरी विनती है
मीडिया से बात करते हुए शरद पवार ने कहा, "आज सभी चीजें अपने हाथ में नहीं हैं। मैं आज विनायकराव से मिला। कुछ दुष्ट शक्तियां इस अपघात (दुर्घटना) के पीछे कुछ राजनीति तो नहीं है, इस प्रकार की भूमिका जानबूझकर समाज में फैला रही हैं। इसमें राजनीति नहीं है। यह केवल एक दुर्घटना है। इसकी पीड़ा महाराष्ट्र को और हम सभी को बहुत है। कृपया करके इसमें राजनीति न लाएं, यही मेरी विनती है।
सोशल मीडिया पर शरद पवार ने क्या लिखा?
"इसकी भरपाई संभव नहीं , राज्य को बहुत नुकसान' ये पूरी तरह हादसा, इसमें राजनीति नहीं है, ये एक हादसा है इसमे कोई राजनीति नहीं"
अजित पवार के अंतिम दर्शन के लिए बारामती में उमड़ी भीड़
अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। वहीं अजित पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन हेतु बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान में रखा गया है जहां पर हजारों की संख्या लोग पहुंचे हैं। गुरुवार, 29 जनवरी को उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications