Supriya Sule Breaks Down: अपने अजित 'दादा' की मौत पर रो पड़ीं बहन सुप्रिया सुले, देखें इमोशनल वीडियो
Supriya Sule Breaks Down Ajit Pawar Death: बारामती में हुए दर्दनाक चार्टर प्लेन हादसे ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई।
जैसे ही इस भीषण दुर्घटना की खबर सामने आई, पवार परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और बारामती से लेकर मुंबई तक राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में गम का माहौल छा गया। बारामती में अजित पवार के आवास पर पहुंची सुप्रीया सुले परिजनों से मिलकर खुद को रोक नहीं पाईं और गले लग कर रो पड़ीं।

Supriya Sule Emotional Breaks Down: अपने 'दादा' के जाने का गम छुपा नहीं पाईं सुप्रीया सुले
हादसे के बाद सामने आई तस्वीरें और वीडियो बेहद भावुक कर देने वाले हैं। एनसीपी-एससीपी की सांसद सुप्रिया सुले और अजित पवार की पत्नी व राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार अस्पताल में परिजनों से मिलते समय खुद को संभाल नहीं सकीं।
दोनों नेताओं को परिजनों से गले लगकर फूट-फूटकर रोते देखा गया। एक-दूसरे को ढांढस बंधाने की कोशिश के बावजूद दुख इतना गहरा था कि आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वहां मौजूद लोग और समर्थक भी इस दृश्य को देखकर भावुक हो गए। राजनीति की बिसात पर भले ही इनके रास्ते अलग रहे हों, लेकिन इस पारिवारिक दुख ने दोनों परिवारों को गहरा सदमा दिया है। सुप्रिया और सुनेत्रा ने की भावुक वीडियो हर किसी की आंखें नम कर दिया।
Ajit Pawar Plane Crash की खबर से बारामती में जुटे परिजन
आज सुबह बारामती में चार्टर प्लेन की क्रैश लैंडिंग की सूचना मिली थी। थोड़ी ही देर बाद यह स्पष्ट हो गया कि इस हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है। खबर मिलते ही पवार परिवार के सदस्य बारामती पहुंचने लगे। अजित पवार के चाचा शरद पवार, सांसद सुप्रिया सुले और परिवार के अन्य करीबी लोग तुरंत अस्पताल पहुंचे।
जिस अस्पताल में अजित पवार को लाया गया, उसके बाहर सैकड़ों की संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग जमा हो गए। हर कोई स्तब्ध था और इस हादसे पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा था। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Ajit Pawar की गुरुवार को निकलेगी अंतिम यात्रा
प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अजित पवार का पार्थिव शरीर आज शाम 5 बजे बारामती स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। यहां आम नागरिक, समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अंतिम यात्रा कल सुबह 9 बजे निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 11 बजे बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान राज्य और केंद्र सरकार के कई बड़े नेता मौजूद रह सकते हैं।
AAIB कर रहा है हादसे की जांच
इस विमान दुर्घटना की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने शुरू कर दी है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।
अजित पवार के आकस्मिक निधन से न केवल पवार परिवार बल्कि पूरे महाराष्ट्र की राजनीति में एक गहरा शून्य पैदा हो गया है। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के लिए यह एक ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई जल्द संभव नहीं दिखती।












Click it and Unblock the Notifications