शिवसेना पर हक मिलने के बाद बोले एकनाथ शिंदे, अमित शाह ने वादा पूरा किया, चट्टान की तरह खड़े रहे

एकनाथ शिंदे ने कहा कि अमित शाह ने मुझसे कहा था कि शिंदे जी, आप आगे बढ़िए, हम आपके पीछे चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। उन्होंने जो कहा वह किया।

eknath shinde

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अमित शाह ने अपना किया वादा पूरा किया। शिंदे ने कहा कि अमित शाह ने वादा किया था कि वह मेरे साथ हमेशा खड़े रहेंगे और उन्होंने अपना वादा पूरा किया, वह मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। दरअसल जिस तरह से चुनाव आयोग ने शिवसेना पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह एकनाथ शिंद को आवंटित किया उसके बाद एकनाथ शिंदे ने अमित शाह का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने अपना वादा पूरा किया और मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि अमित शाह ने मुझसे कहा था कि शिंदे जी, आप आगे बढ़िए, हम आपके पीछे चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। उन्होंने जो कहा वह किया। बता दें कि पिछले साल जून माह में शिंद ने शिवसेना में बगावत करते हुए महाविकास अघाड़ी सरकार से अलग होने का फैसला लिया। जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। एकनाथ शिंद ने शिवसेना के 55 में से 40 विधायकों और 18 लोकसभा सांसदों में से 13 को अपने साथ जोड़ा और शिवसेना से अलग हो गए।

केंद्रीय अमित अमित शाह ने कहा कि चुनाव आयोग ने सच और झूठ का अंतर साफ कर दिया है। सत्यमेव जयते एक बार फिर से स्थापित हुआ है। उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि इन लोगों ने मोदी जी की फोटो का इस्तेमाल करके लोगों से वोट मांगा था, लेकिन चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद की लालच में ये लोग कांग्रेस और एनसीपी में पहुंच गए। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार चल रही है।

फडणवीस ने कहा कि 2.5 साल बर्बाद हो गए, अब हमारे पास 2.5 साल बचे हैं और हमे बहुत सारा काम करना है। हमारी डबल हॉर्सपॉवर की सरकार अपनी पूरी ताकत के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+