'रामलीला' में सीता को धूम्रपान करते हुए दिखाने पर एक्शन, 5 छात्र समेत पुणे यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर गिरफ्तार
Maharashtra: महाराष्ट्र में रामलीला के मंचन के दौरान एक सीन पर आपत्ति के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले में 5 छात्रों के अलावा एक प्रोफेसर को भी गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में ये कार्रवाई की गई है।
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में रामलीला के मंचन के दौरान आरएसएस और एबीवीपी के कुछ सदस्यों ने मां सीता का किरदार निभा रहे करेक्टर एक्शन पर आपत्ति जताई। लेकिन इसका विरोध करने पर बाद हाथापाई पर उतर आई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों और पुणे विश्वविद्यालय के ललित कला केंद्र के छात्रों के बीच झड़प भी हुई।

मामले में पुलिस ने ललित कला केंद्र के विभाग प्रमुख डॉ. प्रवीण भोले और छात्र भावेश पाटिल, जय पेडनेकर, प्रथमेश सावंत, ऋषिकेश दलवी और यश चिखले को गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामलीला के मंचन के दौरान मां सीता के करेक्टर को आत्तिजनक ढंग से दिखाया गया। कथित तौर पर संवाद भी आपत्तिजनक थे। नाटक के मंचन के वायरल वीडियो में सीता का किरदार निभा रहे एक पुरुष कलाकार को सिगरेट पीते और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है।
न्यूज एजेंसी पीआआई ने एक पुलिसकर्मी के हवाले से कहा कि एबीवीपी पदाधिकारी हर्षवर्द्धन हरपुडे ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने का दुर्भावनापूर्ण इरादे से कृत्य को अंजाम देने का आरोप लगाया है। हरपुडे की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (ए) के तहत कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications