'ना बटिये, ना कटिये', महाराष्ट्र के 'महाभारत' में उतरे AAP के संजय
Maharashtra Assembly Election 2024: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने महाराष्ट्र के मलाड में कांग्रेस प्रत्याशी असलम शेख के समर्थन में एक पब्लिक मीटिंग को संबोधित किया। संजय सिंह ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, मोदी जी के अंदर कोई हुनर हो न हो लेकिन झूठ बोलने का ऐसा हुनर है की गंजे को भी कंघी बेंच सकते हैं।
संजय सिंह ने कहा, महाराष्ट्र की जनता आपसे अपील है जब अपना वोट देने के लिए निकलना तो गैस का सिलेंडर देख कर निकलना। भगवान श्री राम को मोदी और BJP का झूठ पसंद नहीं जनता के साथ भाजपा की ग़द्दारी पसंद नहीं। जहां-जहां से प्रभु श्री राम गुजरे सारी सीटें भाजपा हार गई।

उन्होंने कहा, इस बार के चुनाव में हिंदू मुसलमान के चक्कर में न पड़कर भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने का काम करना है। मोदी जी देश में नफ़रत फैलाते हैं और दुबई में शेखों को गले लगाते है क्योंकि दुबई में मोदी के भतीजे जय शाह का धंधा शेखों के साथ है।
"ना बटिये, ना कटिये - संजय सिंह
बंटेंगे तो कटेंगे वाले सीएम योगी के भाषण पर सांसद संजय सिंह ने बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी की नफरत की राजनीति के खिलाफ हम लड़ते रहेंगे क्योंकि नफरत की बुनियाद पर हिंदुस्तान नहीं बन सकता। ये हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई भाईचारे वाला देश है, ये 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का देश है। जो लोग कहते है बंटेंगे तो कटेंगे, उनसे मैं कहना चाहता हूं, कोई नहीं बंटेगा, हम सब मिलकर भाजपा को हराने का काम करेंगे। BJP की नफरत की दुकान को बंद करने का काम करेंगे।
'उद्धव ठाकरे जी की तीर कमान चुरा ली'
संजय सिंह ने कहा, मैंने सुना था बाइक चोर होते हैं, सोना चोर होते हैं, कार चोर होते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी तो पार्टी चोर है। इन्होंने बाला साहेब उद्धव ठाकरे जी की तीर कमान चुरा ली, शरद पवार जी की घड़ी चुरा ली। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है, संविधान को खत्म करना चाहती है, आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है। इन्होंने अरविंद केजरीवाल जी को जेल में डाल दिया, मनीष सिसोदिया जी को जेल में डाल दिया, सत्येन्द्र जैन जी को जेल में डाल दिया, मुझे 6 महीने जेल में डाल दिया। दबाव बनाया कि इनके सामने झुक जाऊं लेकिन हमने कहां हम झुकेंगे नहीं, हम टूटेंगे नहीं, BJP से लड़ते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications