कोल्हापुर में फिर हिंसा भड़काने की कोशिश, टीपू सुल्तान का स्टेटस लगाने पर एक शख्स गिरफ्तार

कोल्हापुर के कागल में टीपू सुल्तान का स्टेटस लगाने के आरोप में 29 साल के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कागल शहर के एक निवासी को टीपू सुल्तान की तस्वीर को सोशल मीडिया पर स्टेटस के तौर पर और उसे भारत का राजा कहने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, नासिक जिले के मालेगांव में चार लोगों को कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कागल पुलिस का कहना है कि टीपू सुल्तान की तस्वीर कोल्हापुर में हुए दंगों का कारण था। रविवार शाम को तस्वीर के वायरल होने के बाद कुछ हिंदू संगठन पुलिस स्टेशन पर शिकायत लेकर पहुंचे थे। इसके बाद संगठन ने पुलिस स्टेशन पर स्टेटस लगाने वाले व्यक्ति की गिरफ्तीारी की मांग की।

Tipu Sultan status at kagal in kolhapur

पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए 29 साल के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर औरंगजेब और टीपू सुल्तान का स्टेटस लगाने को लेकर हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था।

इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने कागल बंद का ऐलान किया था। लेकिन, पुलिस के समझाने और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाने के बाद बंद का फैसला वापस ले लिया गया। वहीं, लोगों की सुरक्षा के लिए इलाके में 100 पुलिस जवानों की तैनाती की गई। इस बीच आरोपी युवक के पिता को कागल जमीयत से निकाल दिया गया, वहीं, इस पर जमीयत के अधिकारी ने बताया कि जमीयत से निकालने का मतलब समाज से बहिष्कार करना नहीं है। ये एक कार्रवाई मात्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+