मुंबई: फिल्म 'लव रंजन' के सेट पर लगी आग, 1 शख्स की मौत

मुंबई, 29 जुलाई: मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक फिल्म स्टूडियो के सेट पर आग लगने की खबर सामने आई है। मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे लिंक रोड पर स्टार बाजार के पास अंधेरी पश्चिम क्षेत्र में लेवल 2 में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में एक शख्स की मौत हुई है।

A fire breaks out in Andheri at Chitrakoot film set in mumbai

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिंक रोड के पास अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बगल में चित्रकूट ग्राउंड पर बने एक फिल्म सेट में शुक्रवार शाम को आग लग गई। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में घटनास्थल से काले धुएं के गुबार उठते हुए दिखाई दे रहे थे। लकड़ी, शेड और प्लास्टिक की मदद से स्टूडियो बनाया गया था। फायर बिग्रेड के मुताबिक, ये लेवल-2 फायर है। शाम चार बजकर 28 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी।

A fire breaks out in Andheri at Chitrakoot film set in mumbai

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो आग 'लव रंजन' फिल्म के सेट पर लगी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल्स में हैं। सेट पर प्री-लाइटिंग हो रही थी, तभी आग लगी। अगले हफ्ते से रणबीर और श्रद्धा सेट पर शूटिंग करने वाले थे। बगल में राजश्री फिल्म के दो और सेट्स भी लगे भी थे जिसमें से एक आग की चपेट में आ गया। जबकि दूसरा सेट सुरक्षित है।

A fire breaks out in Andheri at Chitrakoot film set in mumbai

आपको बता दें कि, इसी इलाके में यश राज स्टूडियो, फन सिनेमाज, बालाजी का ऑफिस और आसपास के कई अन्य फिल्म सेट भी हैं। जहां पर आग लगी हुई है, वह इलाका बड़े पैमाने पर रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल बिल्डिंगों से घिरा हुआ है। सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+